AUS vs UAE: 11 गेंदों में 55 रन जड़ ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच, सिर्फ तीन ओवर में खत्म हो गया मुकाबला
AUS vs UAE, Hong Kong Sixes: हांग कांग सिक्सर टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक वुड (Jack Wood) ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को एक शानदार जीत दिलाने का काम किया। यूएई के खिलाफ 500 के स्ट्राइक रेट से जैक वुड ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
11 गेंदों में जड़ दिए 55 रन (AUS vs UAE, Hong Kong Sixes)
पूल बी के एक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना यूएई से हुआ। यूएई द्वारा दिए गए 88 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, जैक वुड ने ऐसा तूफ़ान मचाया कि यूएई के गेंदबाज बेबस नजर आए। वुड ने केवल 11 गेंदों में 55 रन ठोक डाले, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ तीन ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। वुड की इस पारी में 54 रन तो केवल बाउंड्री से आए, जिसमें सात छक्के और तीन चौके शामिल थे।

सिर्फ 18 गेंदों में टीम को मिली जीत
वुड की इस पारी में 54 रन तो केवल बाउंड्री से आए, जिसमें सात छक्के और तीन चौके शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 500 रहा। 50 रन पूरे करते ही वह 'रिटायर्ड हर्ट' हो गए, लेकिन तब तक मैच ऑस्ट्रेलिया की मुट्ठी में आ चुका था। उनके साथी निक हॉबसन ने भी आतिशबाजी जारी रखी और 5 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
क्या है हांग कांग सिक्सर?
हांग कांग सिक्सर में प्रत्येक टीम में केवल छह खिलाड़ी होते हैं। यह फॉर्मेट बल्लेबाजों को आक्रामक खेलने और गेंदबाजों को सटीक गेंदबाजी करने का मौका देता है। इस साल 2025 में टीमों को चार पूल में बांटा गया है।
पूल टीमें A दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, नेपाल
पूल टीमें B ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, यूएई
पूल टीमें C भारत, पाकिस्तान, कुवैत
पूल टीमें D श्रीलंका, बांग्लादेश, हांग कांग












Click it and Unblock the Notifications