Women's T20 WC Final: ऑस्ट्रेलिया छठी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन, साउथ अफ्रीका को 19 रन से हराया
Women's T20 WC Final, Highlights: आईसीसी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2023 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है।

Women's T20 WC Final, Highlights Update: महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीक को मात दे दी है। ऑस्ट्रेलिया से मिले 157 रनों का पीछा करते हुई दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज टारगेट को चेज करने में नाकाम रही। दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में काफी धमी शुरुआत की थी। अफ्रीकी महिला टीम छह ओवर में एक विकेट गंवाकर 22 रन बना पाई थी और यही अफ्रीकी टीम मैच में काफी पीछे रह गई।
फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने 53 गेंदों पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेली। बेथ मूनी की पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया 150 से अधिक रन बनाने में सफल रही। अब तक आठ बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा छह बार सीरीज पर कब्जा जमाया है। वहीं एक बार यह टूर्नामेंट इंग्लैंड और एक बार वेस्टइंडीज की टीम जीतने में कामयाब रही है।

वोल्वार्ड्ट ने खेली 61 रनों की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 156 रन बनाए थे। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 137 रन ही बना सकी और 19 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज एल वोल्वार्ड्ट ने सबसे अधिक 48 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलने में सफल रही। एल वोल्वार्ड्ट 48 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रन रन बनाकर आउट हुईं। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 156 रन
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिसा हीली और बेथ मूनी ने एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। मारिजाने कैप ने नादिन डी क्लार्क के हाथों एलिसा हीली को कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। हीली 20 गेंदों में 18 रन बना सकीं। इसके बाद क्लो ट्रायोन ने 12वें ओवर में एश्ले गार्डनर को सुने लूस के हाथों कैच कराया। वह 29 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं मलाबा ने ग्रेस हैरिस को क्लीन बोल्ड किया। ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर की पारी में 156 रन बनाने में कामयाब रही।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट, तज़मिन ब्रिट्स, मरिज़ैन कैप, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, सु6ने लुस (कप्तान), एनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।
ऑस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), एशलीग गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहम, जेस जोनासेन, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।












Click it and Unblock the Notifications