स्टीव स्मिथ ने 14 हजार रन पूरे करके ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड, सबको पीछे छोड़ा
ऑस्ट्रेलिया के होनहार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ एक बार फिर से शानदार फॉर्म में हैं और ये टेस्ट नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट की बात है जिसके लिए स्मिथ इतने मशहूर नहीं हैं। लेकिन अब यह बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में भी चमक रहा है और यह बात फिर से साबित होती है कि टी20 के जमाने में वनडे खेलना टेस्ट मैच खेलने के एक्सटेंशन जैसा ही महसूस होता है। यहां भी काफी समय आपके पास रहता है।
Recommended Video

स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाली 94 रनों की पारी खेली। उन्होंने पहले मुकाबले में भी 80 रन बनाए थे और उनकी ही टीम जीती थी। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की ये वनडे सीरीज जीत ली है।
इसके साथ ही स्मिथ इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं और वे ऐसा करने वाले सबसे तेज ऑस्ट्रेलियाई भी बने हैं। उन्होंने ऐसा करने के लिए 288 मैच खेले हैं।
दाएं हाथ के बल्लेबाज को अपनी पीढ़ी के महानतम ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के रूप में गिना जाता है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 4896 रन बनाए हैं, अपने टी20 करियर में 1008 रन बनाए हैं। लेकिन उन्हें सबसे बड़ी सफलता टेस्ट खेलते हुए मिली जहां उन्होंने 60 की शानदार औसत से 8161 रन बनाए।
स्मिथ वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के 9वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और हाल ही में डेविड बून से आगे निकल गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में शीर्ष स्कोरर की सूची में दिग्गज रिकी पोंटिंग सबसे आगे हैं और उनके बाद स्टीव वॉ, माइकल क्लार्क, एलन बॉर्डर और डेविड वार्नर हैं। लेकिन उम्मीद है स्मिथ टॉप पर आने में पूरी तरह से कामयाब साबित होंगे।
स्मिथ की ताजा पारी ने ऑस्ट्रेलिया को 50 ओवर में 8 विकेट पर 280 रनों का स्कोर बनाने दिया जिसके जवाब में मिशेल स्टार्क की घातक गेंदबाज ने अंग्रेजों को 38.5 ओवर में 208 रनों पर ढेर कर दिया। इंग्लैंड की ओर से सैम बिलिंग ने 80 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली। जेम्स विंस ने भी 72 गेंदों पर 60 रन बनाए लेकिन मिशेल स्टार्क ने 8 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट लिए। एडम जांपा को भी 45 रन देकर चार विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications