'David Warner की गलती को भुलाकर अब उसे माफ कर दो', विस्फोटक बल्लेबाज को मिला ग्रेग चैपल का साथ
ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (David Warner) एक शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ बेहतरीन कप्तान भी रहे हैं।
Greg Chappell On David Warner: ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (David Warner) एक शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ बेहतरीन कप्तान भी रहे हैं। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को आईपीएल खिताब जिताने वाले डेविड वॉर्नर को अब ऑस्ट्रेलियाई टीम का वनडे कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन इस काम एक बड़ी बाधा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने आकर खड़ी हो गई है।

बॉल टैम्परिंग के बाद बिगड़ा था करियर
साल 2018 में बॉल टैम्परिंग की घटना ने डेविड वॉर्नर के करियर को बुरी तरह से प्रभावित किया था। बॉल टैम्परिंग के कारण वॉर्नर की कप्तानी पर आजीवन प्रतिबंध लगाया था। लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अब वॉर्नर पर लगे इस बैन को हटा सकती है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाने की सिफारिश की है।

वॉर्नर की गलती को माफ करना होगा
ग्रेग चैपल के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अब पुरानी बातों को भुलाकर डेविड वॉर्नर को माफ करना होगा। एरोन फिंच के संन्यास लेने के बाद वॉर्नर के वनडे टीम की कमान संभालने की चर्चाएं तेज है। बॉल टैम्परिंग के बाद वॉर्नर पर आजीवन ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी नहीं करने का बैन लगाया गया था। लेकिन अब अगर वह टीम के कप्तान बनाए जाते हैं तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उन पर से यह बैन हटाना होगा।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में वापसी रहा है शानदार
बॉल टैम्परिंग की घटना के बाद डेविड वॉर्नर ने टीम में फिर से एंट्री ली और एक नई शुरुआत करने में सफल रहे। ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड जिताने में भी वॉर्नर का अहम योगदान रहा था। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण सीरीज में उनके बल्ले से टीम के लिए जरूरी रन निकले थे। ऐसे में मौजूदा समय में वह ऑस्ट्रेलिया के वनडे टीम की कमान संभालने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं।

साल 2018 में हुआ था बड़ा विवाद
केपटाउट टेस्ट में बॉल टैम्परिंग कांड में फंसने के बाद उन पर एक साल का बैन लगाया गया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी ने पहले तो गेंद से छेड़छाड़ की, जिसकी जानकारी कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर को पहले से थी। बॉल टैम्परिंग में खिलाड़ी जानबूझकर एक साइड को खुरदरा बनाने की कोशिश करते हैं। आईसीसी के नियमों के मुताबिक ऐसा करना अपराध माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications