Ashes में मिचेल स्टार्क का जलवा! पहले झटके 7 विकेट फिर उड़ते हुए एक हाथ से लपका गजब का कैच, वीडियो वायरल
AUS vs ENG 1st Ashes Test: एशेज टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच में मिचेल स्टार्क का कहर जारी है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज ज़ैक क्रॉली के लिए यह मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। स्टार्क ने उन्हें पहली दो पारियों में शून्य पर आउट करने के बाद शनिवार को भी पारी के पहले ही ओवर में एक शानदार कैच और बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया। इस दौरान उन्होंने कमाल का कैच पकड़ा।
स्टार्क ने एक हाथ से पकड़ा कमाल का कैच (AUS vs ENG 1st Ashes Test)
स्टार्क ने गेंद पूरी लंबाई पर डाली और क्रॉली ने सीधे गेंदबाज की तरफ ड्राइव किया। स्टार्क ने चतुराई दिखाते हुए तुरंत अपना बायां हाथ बाहर निकाला और एक बेहद मुश्किल कैच पूरा कर लिया। जबकि उनका शरीर दूसरी दिशा में जा रहा था। कई रीप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने पुष्टि की कि कैच बिल्कुल साफ़ था। इस तरह क्रॉली इस टेस्ट मैच में लगातार तीसरी बार शून्य (डक) पर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ाई
पहले एशेज टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 132 रन पर सिमट गई, जिससे इंग्लैंड को पहली पारी में 40 रनों की अहम बढ़त मिल गई। इंग्लैंड ने इससे पहले अपनी पहली पारी में केवल 33 ओवर में 172 रन बनाए थे। हालांकि, लंच के बाद इंग्लैंड ने महज़ 67 रन जोड़कर 6 विकेट खो दिए थे, और आखिरी पाँच विकेट तो सिर्फ 12 रन पर गिर गए थे।
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास
लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में भी वही गलतियां दोहराई गईं। उनके शीर्ष क्रम ने केवल 123 रन जोड़कर 9 विकेट खो दिए, जिससे पारी जल्द ही सिमट गई। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के कमाल का प्रदर्शन किय। पहले दिन अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ सात विकेट की झोली भरने के बाद उन्होंने दूसरे दिन भी टीम को पहली विकेट दिलाई।
मिचेल स्टार्क ने अब तक टेस्ट पारी के पहले ही ओवर में 24 बार विकेट लिया है, इनमें से 15 विकेट 2015 के बाद आए हैं। जो रूट का विकेट स्टार्क के लिए खास था, क्योंकि यह एशेज में उनका 100वां विकेट था। इस उपलब्धि के साथ स्टार्क एशेज इतिहास में 21वें गेंदबाज और इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले बाएं हाथ के सीमर बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications