केएल राहुल ने अपने बर्थडे पर दिखाई बेटी की पहली झलक, तस्वीर शेयर कर बताया नाम, जानें इसका मतलब
Athiya Shetty and KL Rahul daughter first photo: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ केएल राहुल आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। केएल राहुल इन दिनों आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जबरदस्त फॉर्म में हैं। आरसीबी के खिलाफ अकेले दम पर दिल्ली को जीत दिलाकर राहुल ने अपने होमग्राउंड पर अनोखे अंदाज में जश्न मनाया था।
बेटी की तस्वीर शेयर कर बताया नाम (Athiya Shetty and KL Rahul daughter)
जन्मदिन के मौके पर केएल राहुल ने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर कर उसके नाम का भी खुलासा किया। राहुल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमारी बच्ची, हमारा सब कुछ। इवारा, भगवान का दिया हुआ उपहार...। इवारा संस्कृत से उत्पन्न एक शब्द है जिसका अर्थ है भगवान का उपहार। अथिया शेट्टी ने भी ऐसा ही पोस्ट किया जिस पर अनुष्का शर्मा, सामंथा रूथ प्रभु ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दिल का इमोजी बनाकर शुभकामनाएं दी है।

सुनील शेट्टी ने जाहिर की खुशी
अथिया और राहुल ने 24 मार्च को अपनी बेटी के जन्म की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। इससे पहले दोनों ने नवंबर में प्रेग्नेंसी की घोषणा की और बेटी के जन्म से कुछ दिन पहले उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। हाल ही में ईटाइम्स से बातचीत में दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने कहा कि अपनी बेटी की बेटी का नाना बनना इस समय उनके जीवन का सबसे बड़ी खुशी है।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाई थी जीत
18 अप्रैल 1992 को मंगलुरु में जन्मे राहुल ने क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में समाप्त हुई चैंपियंस ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन शानदार था। उन्होंने कई मैच में दमदार पारी खेली और भारत को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। उन्हें 'साइलेंट हीरो' के नाम से जाना जाता है। वह बिना किसी शोर-शराबे के मैच में अपनी भूमिका निभाते हैं, लेकिन जब भी टीम को उनकी जरूरत होती है, वे हमेशा वहां रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications