Asian Legends Cup 2026: भारतीय टीम का ऐलान, दिग्गज सितारों की हुई वापसी, जानें पूरा स्क्वाड

Asian Legends Cup 2026 India Announces Squad: बोर्ड फोर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई) ने एशियन लीजेंड्स कप 2026 के लिए भारतीय टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 28 जनवरी से 4 फरवरी तक थाईलैंड के चियांग माई में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कई भारतीय दिग्गजों की वापसी हो रही है। जो लंबे समय बाद मैदान पर नजर आएंगे।

एशियन लीजेंड्स कप में छह टीमों के बीच होगी जंग (Asian Legends Cup 2026 India Announces Squad)

एशियन लीजेंड्स कप 40 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व क्रिकेटरों के लिए एशिया-स्तरीय पहली प्रतियोगिता है, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और हांगकांग की टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट भारतीय वेटरन क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार भारतीय वेटरन टीम किसी एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेगी।

Asian Legends 1

मनप्रीत गोनी को सौंपी गई भारत की कप्तानी

भारतीय टीम की कप्तानी मनप्रीत गोनी को सौंपी गई है, जबकि जतिन सक्सेना को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में शादाब जकाती, अमरदीप सोनकर, अजीत चंदेला, व्रजय सिंह, परविंदर सिंह, कपिल राणा, मोहम्मद कलीम खान, दीपक शर्मा और प्रवीण थापर शामिल हैं। विकेटकीपर के रूप में दीपक शर्मा और विक्रम बत्रा को चुना गया है। इसके अलावा नईम, बल राज, गौरव सचदेवा, नरेंद्र मीणा, लोकेश जैन और विनीथ बंसल भी टीम का हिस्सा हैं।

यह टीम उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और मध्य क्षेत्र से चुने गए अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन है। पूर्व क्षेत्र के चंद्रशेखर खुंटे को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। बीवीसीआई अधिकारियों के अनुसार, टीम का चयन हाल ही में संपन्न इंटर-ज़ोनल वेटरन टूर्नामेंट्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। एशियन लीजेंड्स कप का उद्देश्य सेवानिवृत्त क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना और एशियाई देशों के बीच वेटरन क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+