Asian Games: चीन ने अरुणाचल के खिलाड़ियों को नहीं दी एंट्री, विरोध में अनुराग ठाकुर ने उठाया बड़ा कदम

Asian Games 2023: अपनी हरकतों से चर्चा में रहने वाले चीन ने इस बार एशियाई खेलों में भारत के साथ खराब बर्ताव किया है। अरुणाचल प्रदेश से आने वाले तीन खिलाड़ियों को एशियाई खेलों के लिए एंट्री नहीं दी गई। इसके बाद भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाने के लिए चीन जाने वाले भारतीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दौरा रद्द कर दिया।

वुशू टीम के खिलाड़ियों को उचित बोर्डिंग पास जारी नहीं करते हुए विमान में नहीं चढ़ने दिया गया। माना जा रहा है कि अरुणाचल से होने के कारण इन खिलाड़ियों के साथ ऐसा किया गया है। चीन अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताता रहा है।

anurag thakur

रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले को ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया के समक्ष उठाया है। उधर चीन का मानना है कि खिलाड़ियों के पास वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण उनको अनुमति नहीं दी गई। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि चीन वैध दस्तावेजों के साथ आने वाले सभी खिलाड़ियों का स्वागत करता है। आपके द्वारा बताये गए कथित अरुणाचल राज्य को हम मान्यता नहीं देते। दक्षिणी तिब्बत क्षेत्र चीन का हिस्सा है।

एशियन ओलंपिक काउंसिल का कहना है चीन ने खिलाड़ियों को वीजा दे दिया था। प्रमाणित योग्यता रखने वाले खिलाड़ियों को चीन प्रवेश से नहीं रोक रहा है। हमें लगता है कि इन खिलाड़ियों ने वीजा स्वीकार नहीं किया है। चीन ने किसी को भी वीजा देने से मना नहीं किया है।

गौरतलब है कि एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के चीन जाने का कार्यक्रम था। इस हरकत के बाद नाराजगी जताते हुए अनुराग ठाकुर ने चीन जाने से मना करते हुए अपना दौरा रद्द कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+