Asian Games 2023: 20 ओवर के मैच में सिर्फ 15 रनों पर सिमटी पूरी टीम, मिली 172 रनों से शर्मनाक हार

Asian Games 2023, Indonesia women won match: चीन के हांग्जो में एशियन गेम्स 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इंडोनेशिया महिला क्रिकेट टीम को मंगोलिया के खिलाफ अपने पहले मैच में शानदार जीत मिली है। मंगोलिया की महिला खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया और बड़े अंतर से मुकाबले को गंवा बैठी। दूसरी तरफ इंडोनेशिया को मिली इस बड़ी जीत ने उनके खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है।

इंडोनेशिया ने बनाए 187 रन: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडोनेशिया की टीम की शुरुआत अच्छी रही। विकेटकीपर महिला बैटर नी पुतु अयु नंदा साकारिनी और नी लुह डेवी ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की मजबूत साझेदारी निभाई। नी लुह डेवी ने महज 48 गेंदों में टीम के लिए सबसे अधिक 62 रन बनाने का काम किया। इंडोनेशिया की टीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर 187 रन बनाने में कामयाब रही।

Asian Games 1

15 रनों पर सिमटी मंगोलिया: 188 रनों का पीछा करने उतरी मंगोलिया की टीम सिर्फ 15 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। मंगोलिया की टीम के सात खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सकी। 7 खिलाड़ी जीरो पर आउट हुईं, जबकि दो खिलाड़ी एक-एक रन बनाने में सफल रही। वहीं एक बैटर के हिस्से 3 रन आए। टीम के लिए सबसे अधिक 5 रन बटजारगल इचिंखोरलू ने बनाए। टीम को इस मुकाबले में 172 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।

इंडोनेशिया की प्लेइंग इलेवन: नी पुतु अयु नंदा साकारिनी (विकेटकीपर), नी लुह डेवी, मारिया कोराजोन, एंड्रियानी एंड्रियानी, किसी कासे, रहमावती पंगेस्तुति, नी मेड पुत्री सुवांडेवी, नी वायन सरियानी (कप्तान), ली क़ियाओ, मिया अरदा, नी कडेक एरियानी।

मंगोलिया की प्लेइंग इलेवन: बैट अमगालन बुलगांचिमेग, बटजारगल इचिंखोरलू, एनखबोल्ड खलीउना, त्सेंदसुरेन अरियुंटसेटसेग (कप्तान), जरगलसैखान एर्डेनेसुव्ड, गनबट नामुनसुरेन, मेंडबयार एनखज़ुल, गनबोल्ड उर्जिंडुलम, बत्सोगट नारंगेरेल (विकेटकीपर), गंसुक अनुजिन, बत्ससेटसेग नामुनज़ुल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+