Asian Games 2023 Schedule: 655 भारतीय एथलीट्स अपना दमखम दिखाने को तैयार, यहां जानें पूरा शेड्यूल
Asian Games 2023, Full Schedule: पिछली बार एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। साल 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में 570 एथलीट ने भाग लिया था। इसमें भारतीय एथलीट्स ने कुल 70 मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इस साल भारत की तरफ से कुल 655 एथलीट्स एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे हैं, लिहाजा इस साल पिछली बार की तुलना में अधिक मेडल आने की उम्मीद है।
23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होगा खेल: 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांग्जो में आयोजित होने वाले 19वें एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट्स पर सबकी नजरें रहने वाली है। ओलंपिक जैवलिन चैंपियन नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों में एक बार फिर दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। टोक्यो 2020 में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू पर भी सबकी नजरें रहेगी। भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम एशियाई खेलों में पहली बार हिस्सा लेंगे। लिहाजा उनसे देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी।

एशियन गेम्स 2023 शेड्यूल
तीरंदाजी 1-7 अक्टूबर
आर्टिस्ट जिम्नास्टिक सितम्बर 24-29
आर्टिस्ट तैराकी अक्टूबर 6-8
एथलेटिक्स 29 सितंबर - 5 अक्टूबर
बैडमिंटन 28 सितंबर - 7 अक्टूबर
बास्केटबॉल (5x5) 26 सितंबर - 6 अक्टूबर
बास्केटबॉल (3x3) 25 सितंबर - 1 अक्टूबर
बेसबॉल 26 सितंबर - 7 अक्टूबर
बॉक्सिंग 24 सितंबर - 5 अक्टूबर
ब्रेकिंग अक्टूबर 6-7
बीच वॉलीबॉल सितंबर 19-28
ब्रिज 27 सितंबर - 6 अक्टूबर
क्रिकेट 19 सितंबर -7 अक्टूबर
शतरंज 24 सितम्बर - अक्टूबर 7
कैनो स्लैलम अक्टूबर 5-7
कैनो स्प्रिंट 30 सितंबर - 3 अक्टूबर
साइक्लिंग बीएमएक्स रेसिंग 1 अक्टूबर
साइक्लिंग एमटीबी 25 सितंबर
साइक्लिंग रोड 3-5 अक्टूबर
साइक्लिंग ट्रैक 26-29 सितंबर
गोताखोरी 30 सितंबर - 4 अक्टूबर 10 2
ड्रैगन बोट अक्टूबर 4-6
घुड़सवारी 26 सितंबर - 6 अक्टूबर
ईस्पोर्ट्स 24 सितंबर - 2 अक्टूबर
फ़ुटबॉल सितम्बर 19-27
बाड़ लगाना सितम्बर 24-29
गोल्फ़ 28 सितंबर से 1 अक्टूबर
हॉकी 24 सितंबर से 7 अक्टूबर 2
हैंडबॉल 24 सितंबर - अक्टूबर 5
जूडो सितम्बर 24-27
जू-जित्सु अक्टूबर 5-7
कबडडी 2-7 अक्टूबर
कराटे अक्टूबर 5-8
कुराश 30 सितंबर - 2 अक्टूबर
मैराथन तैराकी 6-7 अक्टूबर
आधुनिक पेंटाथलॉन सितंबर 20-24
लयबद्ध जिमनास्टिक्स अक्टूबर 6-7
रग्बी सेवन्स सितम्बर 24-26
रोइंग सितंबर 20-25
रोलर स्केटिंग 30 सितंबर - 7 अक्टूबर
नौकायन सितम्बर 21-27
सेपकटकरा 24 सितंबर - 7 अक्टूबर
शूटिंग 24 सितंबर - 1 अक्टूबर
स्केटबोर्डिंग सितंबर 24-27
स्क्वैश 26 सितंबर - 5 अक्टूबर
सॉफ्ट टेनिस अक्टूबर 3-7
सॉफ्टबॉल 26 सितंबर - 2 अक्टूबर
तैराकी सितम्बर 24-29
खेल चढ़ाई अक्टूबर 3-7
ताइक्वांडो सितंबर 24-28
टेनिस सितंबर 24-30
टेबल टेनिस 22 सितंबर - 2 अक्टूबर
ट्रैम्पोलिन जिमनास्टिक्स 2-3 अक्टूबर
ट्रायथलॉन 29 सितंबर - 2 अक्टूबर
वॉलीबॉल 19 सितंबर - 7 अक्टूबर
वाटर पोलो 25 सितंबर - 7 अक्टूबर
भारोत्तोलन 30 सितंबर - 7 अक्टूबर
कुश्ती 4 अक्टूबर
वेइकी (जाओ) 24 सितंबर - 3 अक्टूबर
वुशु सितम्बर 24-28
ज़ियांगकी 28 सितंबर - 7 अक्टूबर
कहां देख सकेंगे लाइव: एशियन गेम्स में पहली बार क्रिकेट टीम हिस्सा ले रही है। क्रिकेट टीम की एंट्री से फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एशियन गेम्स 2023 क्रिकेट की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव वेबसाइट और एप पर उपलब्ध होगी। एशियाई खेल 2023 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनलों पर किया जाएगा। फैंस इन मुकाबलों को आसानी से लाइव देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications