IND vs MAL: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम मलेशिया का मैच, जानें किस टीम को मिला सेमीफाइनल का टिकट
Asian Games 2023: एशियन गेम्स में 21 सितंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और मलेशिया के बीच मैच खेला गया, जोकि बारिश की भेंट चढ़ गया। अच्छी बात ये रही कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2023 के सेमीफाइनल स्टेज में प्रवेश कर लिया है।
दरअसल, हांगझोऊ में खेला गया भारत बनाम मलेशिया क्रिकेट मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। बेहतर रैंकिंग के आधार पर टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत मलेशिया को 15 ओवर में 177 रन का लक्ष्य मिला था।

मलेशिया की टीम जैसे ही बल्लेबाजी करने उतरी वैसे ही बारिश फिर से शुरू हो गई, जिसके कारण टीम को दो गेंद में एक ही रन बनाकर वापस लौटना पड़ा। मुकाबले में बेहतर आईसीसी रैंकिंग के कारण भारत की जीत हुई।
भारत ने मलेशिया को दिया 173 रन का लक्ष्य
भारत ने मलेशिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए। इस दौरान शैफाली वर्मा ने 39 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी खेलकर अनुभवहीन मलेशियाई अटैक को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा जेमिमा ने नाबाद 47 और कप्तान मंधाना ने 27 रन बनाए। ऋचा घोष ने सात गेंद में नाबाद 21 रन बनाए। मलेशिया की ओर से इस्माइल और इल्सा को एक-एक विकेट मिला। भारत का सेमीफाइनल मैच 24 सितंबर को खेला जाएगा।
भारत की टीम
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), देविका वैद्य, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, कनिका आहूजा, अमनजोत कौर।
मलेशिया की टीम
आइना हामिजा हाशिम, विनीफ्रेड दुरैसिंगम (कप्तान), मास एलिसा, वान जूलिया (विकेटकीपर), माहिरा इज्जती इस्माइल, आइना नजवा, वान नूर जुलाइका, नूर एरियाना नात्स्या, एश्या एलीसा, नूर दानिया सियुहादा, निक नूर एटिएला।












Click it and Unblock the Notifications