ALN vs IM: बेकार गई गौतम गंभीर की हाफ सेंचुरी, एशिया लॉयंस ने इंडिया महाराज को 9 रन से दी मात

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के पहले मुकाबले में आज एशिया लॉयंस ने इंडिया महाराज को 9 रन से मात दे दी है। इंडिया महाराज को 166 रन का लक्ष्य मिला था।

Asia lions vs india maharajas

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के पहले मुकाबले में एशिया लॉयंस ने इंडिया महाराज को 9 रन से मात दे दी है। टूर्नामेंट का यह पहला मैच बेहद ही रोमांचक मोड़ पर आ गया था। इंडिया महाराजा को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी, लेकिन हरभजन सिंह और परविंदर अवाना की जोड़ी 6 रन ही बना सकी। एशिया लॉयंस ने इंडिया महाराज को 166 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन इंडिया की टीम 20 ओवर में 156 रन ही बना पाई। कप्तान गौतम गंभीर इंडिया महाराजा के टॉप स्कोर रहे। उन्होंने 39 गेंदों में 52 रन की पारी खेली थी। गंभीर के मुरली विजय ने 19 गेंदों में 25 रन की पारी खेली थी। एशिया लॉयंस की ओर से सोहेल तनवीर ने सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि उडाना, दिलशान, परेरा और रज्जाक को 1-1 विकेट मिला।

मिस्बाह और सोहेल बने जीत के हीरो

आपको बता दें कि मिस्बाह उल हक और सोहेल तनवीर एशिया लॉयंस की जीत के हीरो रहे। मिस्बाह उल हक ने बल्लेबाजी के दौरान 50 गेंदों में 73 रन की पारी खेली थी तो वहीं सोहेन तनवीर ने गेंदबाजी के दौरान 3 विकेट हासिल किए। एशिया लॉयंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। निर्धारित 20 ओवरों में एशिया की टीम ने 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए थे। इस स्कोर पर मिस्बाह के 73 रन और उपुल थरंगा के 40 रन का अहम योगदान था। थरंगा और मिस्बाह के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी हुई थी। शाहिद अफरीदी ने 8 गेंदों में 12 रन की पारी खेली थी। भारतीय गेंदबाजी में स्टुअर्ट बिन्नी को 2 विकेट मिले थे।

गंभीर ने ठोकी हाफ सेंचुरी

166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया महाराज की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही थी और शून्य पर ही इंडिया को पहला झटक लग गया था। हालांकि उसके बाद दूसरे विकेट के लिए गंभीर और मुरली विजय के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हुई थी। गौतम गंभीर ने 36 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की, लेकिन वो अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं चला सके और 54 रन पर आउट हो गए। गंभीर के आउट होने के बाद मोहम्मद कैफ ने पारी को आगे बढ़ाया। कैफ ने 20 गेंदों में 22 रन की पारी खेली, लेकिन वो तेज रन बनाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। इस दौरान सुरेश रैना भी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। आखिर में इरफान पठान ने 19 रन बनाकर फाइट करने की कोशिश की, लेकिन जीत नहीं मिल सकी। इंडिया महाराजा का अगला मैच कल ही वर्ल्ड जॉयंट्स से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+