IND vs PAK: पूर्व भारतीय चयनकर्ता ने चुनी अपनी प्लेइंग-11, अश्विन-कार्तिक को किया बाहर

हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग-11 क्या होगी, इस पर बड़ा प्रश्न चिन्ह बना हुआ है। हालांकि, पूर्व भारतीय चयनकर्ता सबा करीम में पाक के खिलाफ अपनी टीम चुन ली है।

नई दिल्ली, 27 अगस्त: रविवार 28 अगस्त को एशिया कप में साल का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। मैच भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होगा, जिसका इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं। हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग-11 क्या होगी, इस पर बड़ा प्रश्न चिन्ह बना हुआ है। हालांकि, पूर्व भारतीय चयनकर्ता सबा करीम में पाक के खिलाफ अपनी टीम चुन ली है।

टॉप ऑर्डर पहले से तय

टॉप ऑर्डर पहले से तय

प्लेइंग-11 में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर लगभग पहले से ही तय है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ उनके जोड़ीदार के रूप में उप-कप्तान केएल राहुल को देखा जा सकता है, जबकि नंबर 3 पर पूर्व कप्तान विराट कोहली और नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। कोहली की वापसी के बाद टीम और भी ज्यादा मजबूत हो गई है। हालांकि, इंजरी के बाद हुए कमबैक के बाद राहुल भी अपना पहला टी20 मुकाबला खेलेंगे।

पंत और कार्तिक में कौन?

पंत और कार्तिक में कौन?

भारत की प्लेइंग-11 में बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत खेलेंगे या फिनिशर दिनेश कार्तिक इस पर एक बड़ा सवाल बना हुआ है। हाल फिलहाल में ऋषभ का प्रदर्शन मिला जुला रहा है, जबकि कार्तिक ने टीम में वापसी के बाद निचले क्रम में जोरदार पारियां खेली है। सबा का ऐसा मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ ऋषभ पंत को मौका मिलना चाहिए। उनके अनुसार, पंत टीम में X-फैक्टर प्रदान करते हैं।

सूर्या की हुई तारीफ

सूर्या की हुई तारीफ

सबा करीम ने स्पोर्ट्स 18 को दिए बयान में सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''सूर्या शानदार खिलाड़ी हैं और मैं उन्हें एक फ्लोटर के रूप में रख सकता हूं। अगर मेरे दो सलामी बल्लेबाज 7वें या 8वें ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं तो मैं उन्हें इस क्रम में आगे बढ़ा सकता हूं। अगर इसकी जरूरत पड़ी तो मैं उसे नीचे के क्रम में भी भेज सकता हूं क्योंकि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करके उपयोगी योगदान दे सकते हैं।''

अश्विन को नहीं मिली जगह

अश्विन को नहीं मिली जगह

भारत के लिए 1 टेस्ट और 34 एकदिवसीय खेलने वाले सबा करीम ने ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को मिडिल ऑर्डर के बाकी बल्लेबाजों के रूप में चुना। हालांकि, उन्होंने अपनी प्लेइंग-11 में स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को कोई जगह नहीं दी। पूर्व चयनकर्ता के मुताबिक, अश्विन के नाम पर तब विचार किया जाएगा जब प्रतिद्वंद्वी टीम में बाएं हाथ के बहुत सारे बल्लेबाज होंगे। करीम ने स्पिनर के रूप में युजवेंद्र चहल, जबकि तेज गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान को चुना।

पाकिस्तान के खिलाफ सबा करीम की प्लेइंग-11

पाकिस्तान के खिलाफ सबा करीम की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

टूर्नामेंट के लिए भारत का स्क्वाड:रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, आर अश्विन, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+