Asia Cup: विराट कोहली के नाम सबसे बड़ा रिकॉर्ड, जानें टूर्नामेंट के सभी बड़े कीर्तिमान

Asia Cup Records: एशिया की बड़ी टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका आदि टीमों के बीच एशिया कप में टक्कर देखने को मिलेगी। 30 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट को लेकर टीमों के अलावा फैन्स में भी तगड़ा उत्साह है। इस बार एशिया कप वनडे फ़ॉर्मेट में हैं। इसके कुछ अहम आंकड़ों पर नज़र डालते हैं।

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन

यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी सनथ जयसूर्या के नाम है। जयसूर्या ने 24 पारियां खेलकर एशिया कप में कुल 1220 रन अपने नाम किये हैं। उनके बल्ले से ये रन 53 से ज्यादा के औसत के साथ आए हैं। जयसूर्या ने साल 1990 से लेकर 2008 के बीच ये मुकाबले खेले हैं।

virat kohli

एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट

इस लिस्ट में भी श्रीलंकाई खिलाड़ी का नाम सबसे पहले आता है। मुथैया मुरलीधरन ने इस लिस्ट में टॉप किया है। उन्होंने एशिया कप में कुल 24 मुकाबले खेलकर 30 विकेट अपने नाम किये हैं। उन्होंने 1995 से लेकर 2010 के बीच ये विकेट हासिल किये। उन्होंने 4 से कम इकोनमी से ये रन दिए हैं।

एशिया कप में सबसे ज्यादा कैच

एक बार फिर से श्रीलंका के खिलाड़ी का नाम यहाँ टॉप पर है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने एशिया कप में सबसे ज्यादा कैच लपके हैं। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 21 कैच अपने नाम किये हैं।

सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

विराट कोहली ने इसमें बाजी मारी है। कोहली ने पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजों के जमकर धुनाई करते हुए 183 रनों की पारी खेली थी। साल 2012 में बांग्लादेश के मीरपुर में कोहली के बल्ले से रन आए थे। एशिया कप में यह स्कोर अभी तक टॉप पर है।

उच्चतम टीम स्कोर

सर्वाधिक टीम स्कोर का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। पाक टीम ने साल 2010 में बांग्लादेश के स्कोर सर्वाधिक स्कोर बनाया था। दाम्बुला में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट पर 385 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। शाहिद अफरीदी ने 60 गेंदों में 124 रन बनाए थे।

न्यूनतम टीम स्कोर

यह अनचाहा रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम है। बांग्लादेश ने साल 2000 में ढाका में पाकिस्तान के खिलाफ 87 रन बनाए थे। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम ही था। 1986 में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 94 के कुल स्कोर पर आउट कर दिया था।

एशिया कप में सबसे बड़ी जीत

साल 1984 में भारतीय टीम ने शारजाह में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया था। यह ऐतिहासिक जीत थी। इसके बाद 2004 में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 10 विकेट से पराजित किया था। साल 2008 में बांग्लादेश को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था।

एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक

श्रीलंका के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के नाम यह कीर्तिमान है। जयसूर्या ने एशिया कप में 1990 से लेकर 2008 तक कुल 25 मुकाबले खेले थे। उन्होंने इस दौरान कुल 6 शतकीय पारियां खेली। भारत से विराट कोहली ने अब तक 3 शतकीय पारियां खेली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+