Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- श्रीलंका vs बांग्लादेश
Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: भारत और ओमान के बीच लीग चरण का मैच समाप्त होने के बाद आज से अब सुपर फॉर के मैच शुरू हो रहे हैं। दो दिन पहले ही बांग्लादेश के फैन्स यही चाहते थे कि श्रीलंकाई टीम अपने अंतिम लीग मैच में जीत दर्ज करे, ताकि बांग्लादेश को आगे आने का मौका मिले।
श्रीलंका ने जीत दर्ज करते हुए अफगानिस्तान को बाहर का रास्ता दिखा दिया और बांग्लादेश को अगले चरण में जाने का मौका मिला। अब इन दोनों टीमों के बीच सुपर फॉर चरण का मैच खेला जाना है। आज श्रीलंका और बांग्लादेश का आमना-सामना होना है।

लीग स्टेज में श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों टीमों के बीच टक्कर हुई थी लेकिन श्रीलंकाई टीम ने उसमें बाजी मार ली थी। बांग्लादेश के लिए यह मैच बदला लेने का साधन भी है। देखना होगा कि बंगाल टाइगर्स इस अहम मैच में क्या करते हैं। सुपर फॉर का यह मैच खास है।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की धीमी पिचों के ऊपर खेलते हुए दोनों टीमों के स्पिनर कमाल दिखा सकते हैं। दुबई में पिच धीमी रहने के आसार हैं। धीमी आउटफील्ड की वजह से बल्लेबाजों का काम और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। दोनों टीमों के पास अच्छे प्लेयर्स हैं।
लीग चरण में जो हुआ, उसे पीछे छोड़ते हुए बांग्लादेशी टीम इस बार कुछ अलग करते हुए श्रीलंका को पटखनी देने का प्रयास करेगी। हालांकि काम आसान नहीं है क्योंकि श्रीलंका ने ग्रुप चरण में सभी मैच जीतकर यहाँ तक का सफर तय किया है।
बांग्लादेश टीम
सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदय, शमिम हुसैन, जाकिर अली, नूरुल हसन, नासुम अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, तंजिम हसन साकिब, शोरीफुल इस्लाम, पारवेज हुसैन एमोन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन
श्रीलंका टीम
पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरित असलांका (कप्तान), कमिंदु मेंडिस, दासुन शानाका, वानिंदु हसरंगा, दुश्मंथा चमेरा, नुवान थुषारा, नुवानिदु फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, चमिका करुणरत्ने, जनिथ लियांगे, माथीशा पथिरना, माहीश तीक्ष्णा












Click it and Unblock the Notifications