भारत की एशिया कप तैयारी जोरों पर, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम ने दिखाया दम- VIDEO
भारतीय टीम कर्नाटक के बेंगलुरु के अलुरु में आयोजित ट्रेनिंग कैम्प में एशिया कप 2023 के अभियान की तैयारी कर रही है। एशिया कप 30 अगस्त से शुरू होगा, जहां पाकिस्तान, नेपाल से भिड़ेगा। भारत अपना पहला मैच 2 सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी आगामी टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। (Photo- BCCI/Twitter Screengrab)

वीडियो में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, और रवींद्र जडेजा और अन्य बल्लेबाज नेट्स में पसीना बहाते हुए दिखाई दिए।
भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा और बाकी खिलाड़ी लंका की पिचों के लिए जरूरी सही लाइन और लेंथ बनाए रखने के लिए अभ्यास कर रहे थे।
इससे पहले दिन में, भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने घोषणा की कि विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को आगामी एशिया कप के पहले दो मैचों से बाहर कर दिया गया है। राहुल को पहले ही चोट लगी थी, लेकिन उनको टूर्नामेंट के बीच में शामिल किए जाने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- भारत के लिए बुमराह हैं 'बूम-बूम', श्रीसंत ने तेज गेंदबाज के लिए दिए कुछ खास सुझाव
द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "केएल के साथ हमारे पास एक अच्छा सप्ताह रहा है, वह अच्छा खेल रहे हैं, वास्तव में अच्छी तरह से प्रोग्रेस कर रहे हैं, लेकिन वह शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।"
एशिया कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्व कृष्णा।












Click it and Unblock the Notifications