नसीम शाह और दम दिखाओ, पाकिस्तान से हारकर भी जीतने को तैयार हैं द्रविड़, बस टीम 'सुधर' जाए
नई दिल्ली, 4 सितंबर: भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला एशिया कप में दूसरी बार पाकिस्तान से होने जा रहा है और टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने पाकिस्तान की तारीफ की है। राहुल द्रविड़ मानते हैं कि उनके चित्र प्रतिद्वंदी अच्छी फॉर्म में है और भारत को इस तरह के मुकाबलों की जरूरत है ताकि वे T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए और बेहतर तरीके से तैयार हो सके। पाकिस्तान की टीम ने हांगकांग को केवल 38 रनों पर ढेर करके 155 रनों की रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की थी। हालांकि इससे पहले वे भारत के हाथों 5 विकेट से हार चुके हैं।

जीते तो अच्छा है, वर्ना श्रीलंका से खेलेंगे
यह दोनों प्रतिद्वंदी पिछले T20 वर्ल्ड कप में भी एक दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं जहां पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी और जगह संयुक्त अरब अमीरात ही थी।
दोनों देशों के बीच होने वाले दूसरे मुकाबले से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा, हमारे लिए यह बाकी मुकाबले जैसा ही साथ सामान्य है। अगर हम जीते तो अच्छा है लेकिन अगर हम हारते हैं तो हमें श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। हमारे पास कई अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं। पाकिस्तान की टीम बढ़िया फॉर्म में है लेकिन हमें अपने आप को सुधारने के लिए ऐसे ही तो खेल चाहिए। आप खिलाड़ियों को लेकर अपनी राय बना सकते हैं। यहां तक कि मुझे भी मेरे सारे सवालों के जवाब मिल सकते हैं।

नसीम शाह की तारीफ की
इसी बीच राहुल द्रविड़ ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह की तारीफ की जिन्होंने एशिया कप में भारत के खिलाफ T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया और अब बेहतर कर रहे हैं। हालांकि द्रविड़ ने कहा कि भारतीय टीम इस बात पर फोकस नहीं कर रही है कि पाकिस्तान कितना ताकतवर है बल्कि वह यह देख रहे हैं हमारी टीम में क्या-क्या मौजूद है। नसीम शाह 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की गेंदबाज हैं और वे बिल्कुल उमरान मलिक की तरह ही हैं। उनकी कद काठी भी वैसी ही है और काफी युवा हैं।

और दम दिखाओ
पहले मैच में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव को आउट करने वाले नसीम एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों के ऊपर अपनी गति से प्रहार करना चाहेंगे।
द्रविड़ ने इस बारे में कहा कि नसीम ने पाकिस्तान के खिलाफ हमारे पिछले मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी की थी। हम पाकिस्तान की ओर नहीं देख रहे हैं कि उनके पास क्या है बल्कि हम अपनी ताकत की ओर देख रहे हैं।
द्रविड़ की बातों से साफ है टीम इंडिया एक विचार प्रक्रिया का पालन कर रही है। वे खुद को बेस्ट के सामने टेस्ट करना चाहते हैं और रह गई खामियों के उजागर होने पर उस पर काम करना चाहते हैं। यह टी20 वर्ल्ड कप में बचे चंद दिनों से पहले अहम है।

खिलाड़ियों के साथ थोड़ी मुश्किल बातचीत करनी पड़ी
भारतीय टीम में कई अच्छे खिलाड़ी मौजूद है जिसके चलते प्लेइंग इलेवन हमेशा चुनना मुश्किल होता है। द्रविड़ ने इस पर कहा कि यह एक अच्छा सिर दर्द है। हर पॉजीशन के लिए कोई ना कोई बैकअप होना चाहिए। कोई खिलाड़ी बाहर भी बैठेगा।
द्रविड़ आगे कहते हैं कि, मुझे कुछ खिलाड़ियों के साथ थोड़ी मुश्किल बातचीत करनी पड़ी, क्योंकि वह बाहर थे लेकिन टीम में आने की हकदार थे। उनकी काबिलियत पर भी कोई सवाल नहीं उठा सकता।

एशिया कप के लिए कोई वर्क लोड मैनेजमेंट नहीं
राहुल आगे कहते हैं कि यह हमारे लिए T20 वर्ल्ड कप की तैयारी है। हमने खिलाड़ियों का बड़ा पुल तैयार करने की कोशिश की है। कोविड-19 के समय आपको इस तरह के फूल के जरिए बैकअप की जरूरत होती है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास पर्याप्त खिलाड़ी मौजूद है। अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी कभी भी अंदर आ सकते हैं। हम यहां अपनी बेस्ट टीम को खिलाने आए हैं। इस प्रतियोगिता के लिए कोई वर्क लोड मैनेजमेंट नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications