IND vs PAK: हार्दिक पांड्या फाइनल में क्यों नहीं खेल रहे हैं? भारतीय टीम में बदलाव का क्या है कारण
Asia Cup Final: एशिया कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इसके बारे में बातें भी हो रही थीं लेकिन किसी को नहीं पता था कि हार्दिक पांड्या फाइनल में नहीं खेलेंगे। टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आकर इसकी जानकारी दी।
हार्दिक पांड्या के अलावा टीम इंडिया में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के रूप में भी दो बदलाव देखने को मिले हैं। इस तरह कुल तीन प्लेयर्स को फाइनल मैच में बाहर किया गया है। इनमें से हार्दिक पांड्या का केस अलग है क्योंकि उनके खेलने पर स्थिति साफ़ नहीं थी।

पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ एक ओवर के बाद पांड्या मैदान छोड़कर चले गए थे। चोट की वजह से वह वापस नहीं आए थे। रिकवर होने के लिए उनको महज एक ही दिन का समय मिला था। इस वजह से इस मैच में खेलने के लिए वह तैयार नहीं हो पाए।
हार्दिक को लेकर सूर्या ने क्या कहा
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि दुर्भाग्यवश हार्दिक पांड्या मामूली चोट के कारण बाहर हैं। अर्शदीप सिंज और हर्षित राणा भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और रिंकू सिंह को टीम में जगह मिली है।
रिंकू के आने से टीम को फायदा
भारतीय टीम की गेंदबाजी कमजोर हुई है लेकिन एक फायदा रिंकू सिंह के आने से होगा। उनकी वापसी से टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप मजबूत होने वाली है। रिंकू सिंह इस एशिया कप में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे, उनका यह पहला ही मुकाबला होने वाला है, फैन्स को उनके शॉट्स का इन्तजार रहेगा।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
साहिबजादा फरहान, फखर ज़मान, साइम अय्यूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
भारत (प्लेइंग इलेवन)
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती












Click it and Unblock the Notifications