'Asia Cup की ट्रॉफी सिर्फ इंडिया की होगी', पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बॉलीवुड एक्टर ने जीता दिल

Asia Cup 2025 Zayed Khan: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर यानी रविवार को बड़ा मुकाबला खेला जाना है। बॉलीवुड एक्टर ज़ायेद ख़ान ने एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में होने वाले मैचों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम इंडिया की फॉर्म को देखते हुए दावा किया है कि इस बार खिताब कोई और टीम नहीं, बल्कि भारत ही जीतेगा।

जायेद खान ने टीम इंडिया को लेकर क्या कहा (Asia Cup 2025, Zayed Khan)

जायेद खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इंडिया एक जबरदस्त टीम है और मुझे पूरा यकीन है कि यह टूर्नामेंट भारत ही जीतेगा। इंडिया सबको मैदान से बाहर कर देगा। टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज़ में की है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को केवल 9 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत एशिया कप में खिताब का सबसे बड़ा दावेदार है।

Asia Cup 2025 1

राजनीतिक तनाव पर पूछा गया सवाल

ज़ायेद ख़ान से जब भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर राजनीतिक तनाव पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि खेल को खेल की तरह देखना चाहिए। उनके मुताबिक स्पोर्ट्स तो स्पोर्ट्स है। इसमें राजनीति की जरूरत नहीं है। अगर इससे दोनों देशों के बीच थोड़े बहुत रिश्ते बेहतर हो सकते हैं तो इसमें बुराई नहीं है।

कोटक ने तैयारियों को लेकर कही यह बात

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच हमेशा की तरह हाई-वोल्टेज होने वाला है। टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी खिलाड़ियों की तैयारी को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का पूरा ध्यान केवल क्रिकेट पर है और खिलाड़ी मैदान में केवल जीत हासिल करने की सोच के साथ उतरेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+