सूर्यकुमार यादव ने किसे लगाया गले? देखते रह गए पाकिस्तानी कप्तान, वीडियो वायरल
Asia Cup 2025: एशिया कप की शुरुआत से पहले एक प्रेस वार्ता में सभी कप्तानों ने हिस्सा लिया, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने दिल जीतने वाला काम किया। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा जो काम नहीं कर पाए, वह सूर्यकुमार यादव ने कर दिखाया और इसका वीडियो भी वायरल हो गया।
इस प्रेस वार्ता में मुख्य आकर्षण का केंद्र सूर्यकुमार यादव और पाक कप्तान सलमान अली आगा ही थे। दोनों से ही ज्यादा सवाल किये गए। मीडिया ने भारत-पाक मैच को लेकर ही सवाल दागे। इसके बाद जो हुआ, उसने एक अलग ही माहौल बना दिया।

प्रेस वार्ता समाप्त होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा उठकर निकल गए लेकिन सूर्या वहां मौजूद रहे और अन्य कप्तानों को गले लगा लिया। इनमें राशिद खान भी शामिल थे। राशिद खान ने सूर्या से हाथ मिलाया और गले लगाया। अन्य कप्तानों ने भी सूर्यकुमार यादव से हाथ मिलाया, गले भी लगाया।
सलमान अली चुपचाप निकल गए थे, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया और सूर्यकुमार यादव की तारीफ भी हुई। सलमान अली आगा ने किसी से हाथ तक नहीं मिलाया। आईपीएल में खेलने की वजह से सूर्यकुमार यादव को राशिद खान अच्छी तरह जानते हैं। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी उनके दोस्त हैं।
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर आपको जीतना है, तो अग्रेशन दिखाया होगा। दूसरी तरफ इसी को लेकर पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा का बयान आया। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी अपना गेम खुलकर खेलें। उनका यह भी कहना था कि अगर कोई आक्रामक होता है, तो वह उसका कॉल है, मेरी तरफ से कोई निर्देश नहीं है।
जब सूर्या और अन्य प्लेयर्स को हाथ मिलाते हुए देखा, तो सलमान अली आगा मंच से नीचे जाकर खड़े हो गए। बाद में मंच से नीचे उतरने वाले कप्तानों से हाथ मिलाया. सूर्यकुमार यादव से भी सलमान अली आगा ने हाथ मिलाया।












Click it and Unblock the Notifications