भारत-पाकिस्तान मैच में ओपनर मचाएंगे गदर, अभिषेक शर्मा और सैम अयूब में कौन आगे? किसका रिकॉर्ड बेहतर

Asia Cup 2025: एशिया कप में सबसे अहम मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होना है, जो 14 सितम्बर को खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच मैच हर बार तीव्र प्रतिस्पर्धा वाला होता है। इस बार भी कुछ वही देखने को मिलेगा लेकिन भारत में विरोध भी जमकर हो रहा है। इस बीच दोनों टीमों के दो ओपनरों पर नज़रें रहने वाली हैं।

भारतीय टीम के तूफानी ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं, वहीं पाकिस्तान की टीम में सैम अयूब हैं। दोनों का अलग अंदाज है और नई गेंद पर कुटाई करने की क्षमता भी है। अभिषेक शर्मा ने अयूब की तुलना में मुकाबले कम खेले हैं लेकिन उनका रिकॉर्ड कम नहीं है।

asia cup 2025

अभिषेक शर्मा के आंकड़े

अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए अब तक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 535 रन आए हैं। हालांकि उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए धमाका किया है। 25 साल के इस क्रिकेटर का औसत करीबन 34 का है। उन्होंने 2 फिफ्टी और 2 शतकीय पारियां खेली हैं। 135 उनका बेस्ट स्कोर है और करीबन 194 का हैरान करने वाला स्ट्राइक रेट है।

सैम अयूब का रिकॉर्ड

पाकिस्तान से खेलने वाले सैम अयूब ने अब तक अपनी टीम के लिए कुल 41 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 39 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 816 रन बनाए हैं। अयूब ने 4 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं और शतक अब तक नहीं जमा पाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 98 रन है। जहां तक स्ट्राइक रेट की बात है, तो उन्होंने करीबन 137 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं।

दोनों में कौन है आगे

ज्यादा मैच खेलने की वजह से अयूब के रन अभिषेक शर्मा से अधिक हैं लेकिन इसके अलावा हर मामले में अभिषेक शर्मा के सामने अयूब कहीं नहीं टिकते हैं। उनके स्ट्राइक रेट से लेकर शतक और औसत सभी अभिषेक शर्मा से पीछे हैं। इन सभी चीजों को देखने के बाद कहा जा सकता है कि अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड बेहतर है और एशिया कप में पाकिस्तानी टीम के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+