आखिर कौन हैं ये पति-पत्नी जिन पर Asia Cup में छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा, दोनों बढ़ाएंगे भारत की शान!
Asia Cup 2025, husband and wife story: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का आगाज 9 सितंबर आज यानी मंगलवार से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में टीमों के अलावा कुछ खास चेहरों पर भी सबकी नजरें होंगी। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी, स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन को लेकर भी फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल तेज है।
जसप्रीत बुमराह पर रहेगी फैंस की नजरें (Asia Cup 2025, husband and wife story)
इस बार दोनों पति-पत्नी एशिया कप के जरिए अच्छी-खासी कमाई करने वाले हैं। जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं और उन्हें पहले ही एशिया कप 2025 की टीम में चुना जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह को टूर्नामेंट के दौरान प्रति मैच लगभग 3 लाख रुपये बतौर फीस मिलेंगे। इसके अलावा अगर उनका प्रदर्शन शानदार रहता है तो उन्हें अतिरिक्त इनाम और बोनस भी मिल सकते हैं।

बतौर एंकर नजर आएंगी संजना गणेशन
वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी संजना गणेशन इस बार एशिया कप में बतौर कमेंटेटर और एंकर नज़र आएंगी। हाल ही में इंग्लिश कमेंट्री पैनल की घोषणा हुई, जिसमें संजना का नाम शामिल किया गया है। उनके साथ दिग्गज नाम जैसे सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, संजय मांजरेकर, रॉबिन उथप्पा और समीर कोचर भी होंगे। संजना पहले भी कई बड़े टूर्नामेंट और क्रिकेट शोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं।
पति-पत्नी की डबल कमाई
अलग-अलग भूमिकाओं में एक ही टूर्नामेंट से पति-पत्नी दोनों अच्छी खासी कमाई करेंगे। बुमराह मैदान पर विकेट झटकेंगे और टीम इंडिया की जीत में योगदान देंगे, जबकि संजना कैमरे और माइक के ज़रिए दर्शकों तक टूर्नामेंट का रोमांच पहुंचाएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, संजना एशिया कप के लिए 20 से 40 लाख रुपये तक चार्ज कर सकती हैं।
बता दें कि बुमराह और संजना की मुलाकात भी क्रिकेट के जरिए ही हुई थी और अब दोनों की पेशेवर ज़िंदगी में भी क्रिकेट ही सबसे बड़ा आधार है। जहां बुमराह अपनी शानदार गेंदबाजी से करोड़ों फैंस का दिल जीतते हैं।












Click it and Unblock the Notifications