Asia Cup 2025 Schedule: 8 टीमों के बीच होंगे कुल 19 मुकाबले, एशिया कप का पूरा शेड्यूल

Asia Cup 2025 Schedule: इंतजार की घडियां समाप्त होने के बाद एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है। 9 सितंबर को एशिया कप का आगाज हो जाएगा। पहला मुकाबला यूएई की राजधानी अबू धाबी में अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। शाम 8 बजे से यह मुकाबला शुरू हो जाएगा।

इस एशिया कप का आयोजन टी20 प्रारूप में हो रहा है। कुल आठ टीमों को दो ग्रुप में चार-चार के हिसाब से बांटा गया है। भारतीय टीम को पाकिस्तान, ओमान और यूएई के साथ रखा गया है। इस ग्रुप से भारत और पाकिस्तान दो ही टीमें मजबूत नजर आ रही हैं।

asia cup 2025 schedule

उधर दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान, हांगकांग, श्रीलंका और बांग्लादेश हैं। इन टीमों में टक्कर देखने को मिल सकती है। अफगानिस्तान और श्रीलंका को मजबूत मान सकते हैं लेकिन बांग्लादेश की टीम को भी नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है। टी20 में कुछ भी संभव है।

इवेंट का सबसे अहम और बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होना है, जो 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल तक जाती हैं, तो तीन बार खेल सकती हैं। सुपर फॉर में भी भारत-पाक का मैच हो सकता है।

इस एशिया कप में कई राईवलरी हैं। भारत और पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भी कड़ी स्पर्धा रहेगी। उधर श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच भी टक्कर रहती है। इस तरह तीन राईवलरी देखने को मिलेंगी। पूरे टूर्नामेंट का कार्यक्रम यहां दिया गया है।

पिछली बार एशिया कप का आयोजन एकदिवसीय फॉर्मेट में किया गया था। उस समय टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। उस हिसाब से भारतीय टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है, जो अपने टाइटल की रक्षा करने का पूरा प्रयास करेगी।

एशिया कप का शेड्यूल Asia Cup 2025 Schedule

क्रम
तारीख मैच मैच समय (IST)
1
09 सितंबर अफगानिस्तान बनाम हांगकांग अबू धाबी 8:00 PM
2
10 सितंबर भारत बनाम यूएई दुबई 8:00 PM
3
11 सितंबर बांग्लादेश बनाम हांगकांग अबू धाबी 8:00 PM
4
12 सितंबर पाकिस्तान बनाम ओमान दुबई 8:00 PM
5
13 सितंबर बांग्लादेश बनाम श्रीलंका अबू धाबी 8:00 PM
6
14 सितंबर भारत बनाम पाकिस्तान दुबई 8:00 PM
7
15 सितंबर यूएई बनाम ओमान अबू धाबी 5:30 PM
8
15 सितंबर श्रीलंका बनाम हांगकांग दुबई 8:00 PM
9
16 सितंबर बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान अबू धाबी 8:00 PM
10
17 सितंबर पाकिस्तान बनाम यूएई दुबई 8:00 PM
11
18 सितंबर श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान अबू धाबी 8:00 PM
12
19 सितंबर भारत बनाम ओमान अबू धाबी 8:00 PM
13
20 सितंबर बी1 बनाम बी2 दुबई 8:00 PM
14
21 सितंबर ए1 बनाम ए2 दुबई 8:00 PM
15
23 सितंबर ए2 बनाम बी1 अबू धाबी 8:00 PM
16
24 सितंबर ए1 बनाम बी2 दुबई 8:00 PM
17
25 सितंबर ए2 बनाम बी2 दुबई 8:00 PM
18
26 सितंबर ए1 बनाम बी1 दुबई 8:00 PM
19
28 सितंबर फाइनल दुबई 8:00 PM
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+