एशिया कप के लिए घोषित हुई सूर्यकुमार की सेना, BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, किन खिलाड़ियों को मिली जगह?
Indian Team for Asia Cup: एशिया कप की मेजबानी इस बार भारत के पास है और टीम इंडिया की अहम भूमिका रहने वाली है। यूएई में आयोजित होने वाले इस इवेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज कर दी गई है। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यूएई जाने वाली है।
कुछ खिलाड़ी ऐसे थे, जिनकी जगह पहले से ही पक्की नज़र आ रही थी। कुछ नामों को लेकर संशय बना हुआ था। अब स्थिति एकदम साफ़ हो गई है। 20 ओवर के प्रारूप में तूफानी प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को ही टीम में जगह मिली है, एक मजबूत टीम घोषित हुई है।

मुंबई में बीसीसीआई हेडक्वार्टर में अजित अगरकर और सूर्यकुमार यादव ने टीम की घोषित करने के लिए आए लेकिन बारिश के कारण देरी हो गई, दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता कर 15 नामों के बारे में बताया जाना था, दो बार प्रेस वार्ता का समय बदल दिया गया।
टीम घोषित होने से पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि गिल को शामिल नहीं किया जाएगा, मगर उनको उपकप्तान बनाया गया है, यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल नहीं किया गया। अजित अगरकर ने कहा कि जायसवाल को इंतजार करना पड़ेगा।
श्रेयस अय्यर की आईपीएल फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा था कि वह टीम में शामिल किये जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चयन समिति ने महज 15 खिलाड़ी चुने हैं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 17 खिलाड़ी चुने थे। अजित अगरकर ने कहा कि अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए यह टीम फिक्स नहीं है, आने वाले समय में भी टीम में बदलाव किये जा सकेंगे।
सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपन करेंगे और गिल को नीचे खेलने का मौका मिलेगा। सैमसन के अलावा दूसरे कीपर के रूप में जितेश शर्मा को टीम में रखा गया है। कृष्णा, सुंदर, रियान पराग, जुरेल, जायसवाल आदि प्लेयर्स को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल












Click it and Unblock the Notifications