Asia Cup 2025 का पहला मैच कल, इन दोनों टीमों के बीच होगी टक्कर, LIVE देखने के लिए चुकानी होगी कीमत!

Asia Cup 2025, Live Streaming: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर यानी मंगलवार से होना है। इसका पहला मैच अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच शेख ज़ायद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले क्रिकेट फैंस में उत्साह अपने चरम पर है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में खेल रही है। लिहाजा फैंस की नजरें खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी होगी।

जानें टीवी में कहां देख सकते हैं लाइव (Asia Cup 2025, Live Streaming)

आइए जानते हैं कि अफगानिस्तान बनाम हॉन्ग कॉन्ग का मुकाबला कब और कहां लाइव देखा जा सकता है। इस मैच को टीवी और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। आप टीवी पर सीधे मैच का रोमांच देख सकते हैं। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में मैच का प्रसारण किया जाएगा।

Asia Cup 1

इस प्लेटफॉर्म पर की जाएगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

वहीं ऑनलाइन देखने के लिए सोनी लिव (SONYLIV) ऐप और वेबसाइट पर मैच लाइव स्ट्रीम होगा। ध्यान दें कि इसे देखने के लिए आपके पास सोनी लिव की सबस्क्रीप्शन होनी चाहिए। इस ऐप या वेबसाइट पर टूर्नामेंट के बाकी सभी मैच भी लाइव देखे जा सकते हैं। अफगानिस्तान बनाम हॉन्ग कॉन्ग का पहला मैच 9 सितंबर 2025 को रात 8:00 बजे IST से खेला जाएगा।

मजबूत नजर आ रही है अफगानिस्तान की टीम

अफगानिस्तान टीम के कप्तान राशिद खान हैं। टीम में राहुलमुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम ज़द्रान, दरवेश रसूली, सदीकुल्लाह अताल, अजमतुल्लाह उमरजाई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नैब, शरफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। हॉन्ग कॉन्ग की टीम के कप्तान यासिम मुर्तजा हैं। टीम में बाबर हयात, जहीशान अली, नियाज़क़त खान, अंशुमान राथ, अयुष शुक्ला, मोहम्मद अइज़ाज़ खान, अतीकुल रहमान इकबाल और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

हांगकांग की टीम

हांगकांग - यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमान रथ, कल्हान मार्क चल्लू, आयुष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, एहसान खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+