Asia Cup 2023: पाकिस्तान के बाद अब भारत करेगा एशिया कप के लिए टीम का ऐलान, सामने आई बड़ी अपडेट
Asia Cup 2023 squad: एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के बाद अब भारत भी एशिया कप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की घोषणा कर सकती है। वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत की कोशिश एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन कर खिताब जीतने की होगी। पिछले साल भारत ऐसा करने से चूक गई थी।
भारत की नजरें ट्रॉफी पर: साल 2022 में भारत को एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों से हार का सामना करना पड़ा था। सुपर फोर में दो लगातार हार के बाद भारतीय टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई थी। ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस बार कोई गलती नहीं दोहराना चाहेंगे। रोहित की कोशिश अपनी कप्तानी में टीम को एशिया कप का खिताब दिलाने की होगी।

17 अगस्त को हो सकता है टीम का ऐलान: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान 17 अगस्त को जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की एशिया कप 2023 टीम की घोषणा इस सप्ताह के अंत से पहले या 16-17 अगस्त तक की जा सकती है। एशिया कप जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है। जबकि श्रेयस अय्यर को लेकर अभी संशय बना हुआ है।
इन खिलाड़ियों को मौका मिलना तय: ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव एशिया कप का हिस्सा हो सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में ईशान किशन ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे। केएल राहुल की वापसी के चलते संजू सैमसन को टीम से बाहर किया जा सकता है। हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के रूप में भारतीय टीम में तीन ऑलराउंडर्स हो सकते हैं।
एशिया कप के लिए भारत की संभावित टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर) , विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार और युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications