Asia Cup 2023 Points Table: पाकिस्तान और श्रीलंका का दबदबा कायम, जानिए पॉइंट टेबल में कहां है टीम इंडिया

Asia Cup 2023: एशिया 2023 के हर नए मुकाबले के साथ 16वां सीजन और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। हालांकि, ये उत्साह अभी और बढ़ेगा, क्योंकि अभी कई हाई-वोल्टेज मुकाबले बाकी हैं। आइए जानतें हैं अब तक के मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल में किस टीम की क्या स्थिति है।

बांग्लादेश ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ 89 रनों की जीत के साथ एशिया कप 2023 अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सुपर-4 की रेस में खुद को बरकरार रखा है।

indian team

टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में श्रीलंका के खिलाफ हार झेलने के बाद, बांग्लादेश को सुपर 4 की दौड़ में बने रहने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ जीत की जरूरत थी। मेहदी हसन मिराज और नजमुल हुसैन शान्तो के शतकों ने बांग्लादेश को 50 ओवरों में बोर्ड पर 334/5 रन बनाने में मदद की। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 44.3 ओवर में ऑलआउट कर दिया और दो अंक हासिल कर लिए हैं।

ग्रुप ए में पाकिस्तान टॉप पर
ग्रुप ए के लिए एशिया कप 2023 स्टैंडिंग में पाकिस्तान अभी भी नंबर एक पर बना हुआ है। पाक टीम ने दो में से एक मैच जीत लिया है, जबकि भारत के खिलाफ उनका मुकाबला बेनतीजा रहा। ऐसे में पाकिस्तान का तीन अंक के साथ नेट रन रेट +4.760 है, जबकि भारत का एक अंक के साथ नेट रन रेट 0.000 है, और नेपाल तीसरे स्थान पर है।

ग्रुप बी में श्रीलंका टॉप पर
ग्रुप बी के लिए एशिया कप 2023 स्टैंडिंग में श्रीलंका नंबर एक स्थान पर बना हुआ है। लंकावासियों के नाम एक मैच के बाद दो अंक हैं, उनका नेट रन रेट +0.951 है। बांग्लादेश अब दो मैचों में दो अंक और +0.373 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है।

अफगानिस्तान के नाम सबसे खराब नेट रन रेट
ग्रुप बी अंक तालिका में अफगानिस्तान तीसरे स्थान पर है। उनके नाम कोई अंक नहीं है, जबकि उनका नेट रन रेट -1.780 है जो ग्रुप बी की सभी टीमों में सबसे खराब है।

ग्रुप ए के लिए टॉप 2 का फैसला आज होगा
एशिया कप 2023 का अंतिम ग्रुप ए मैच आज पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहां सात बार के चैंपियन भारत का मुकाबला पहली बार खेल रहे नेपाल से होगा। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। जहां भारत मैच जीतने का प्रबल दावेदार है, वहीं नेपाल परिणाम बदलने की कोशिश करेगा। एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+