Ind vs Pak: 'हमें बारिश ने बचा लिया, वर्ना...', रोहित-गिल की बल्लेबाजी ने उड़ाए शोएब अख्तर के होश
Asia Cup 2023, Pakistan vs India, Super Fours, 3rd Match: रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना अर्धशतक भी जड़ा। हालांकि, ये दोनों ही बल्लेबाज अपने स्कोर को और बड़ा नहीं बना सके।
बारिश ने बिगाड़ा खेल: भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 28 गेंदों में 17 रन और विराट कोहली 16 गेंदों में आठ रन बनाकर नाबाद हैं। लेकिन बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया है। अगर रविवार यानी कि आअज यह मुकाबला नहीं हो पाता है तो सोमवार यानी कि रिजर्व डे वाले दिन यानी किल सोमवार को बचा हुआ मैच खेला जाएगा।

शोएब अख्तर ने ली राहत की सांस: बारिश के कारण भारतीय फैंस मायूस नजर आए। वहीं पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अख्तर ने बारिश होने पर राहत की सांस ली। शोएब अख्तर ने बारिश आने के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। शोएब अख्तर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बारिश ने हमें बचा लिया: शोएब अख्तर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं मैच देखने आया था। काफी सारे फैंस इंतज़ार कर रहे हैं भारतीय भी और पाकिस्तानी भी। लेकिन बारिश ने बचा लिया हमे। पहले इंडिया फंस गया था हमारे सामने, बारिश ने बचा लिया। आज हम फंस गए थे इंडिया के सामने, बारिश ने बचा लिया। बादलों का शुक्रिया जो बारिश भेजकर बचा लिया। उम्मीद करूंगा कि आज खेल ना हो और कल फिर यहां से खेल शुरू हो।
भारत की पोजिशन मजबूत: भारतीय सलामी बल्लेबाजों की धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण भारतीय टीम की पोजिशन इस मुकाबले में अभी जबरदस्त दिखाई दे रही है। अगर मैच पूरा खेला जाता है तो फिर भारत की कोशिश कम से कम 300 रन बनाने की होगी। भारत के पास अभी कई बल्लेबाज हैं जो अंत के ओवरों में तेज गति से रन बना सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications