IND vs PAK: भारत के खिलाफ ये 11 पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेंगे, मैच से 1 दिन पहले प्लेइंग 11 घोषित
Pakistan Playing 11 against India: मैच से एक दिन पहले ही टीम की घोषणा करने की परम्परा पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ भी जारी रखी है। कोलम्बो में रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले ही अपने ग्यारह नामों का ऐलान पाकिस्तान ने कर दिया है। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 के मुकाबले में जिन खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला था, उनको इस बार भी टीम का हिस्सा बनाया गया है। कप्तान बाबर आज़म और उपकप्तान शादाब खान हैं। तेज गेंदबाजी की तिकड़ी भी वही है। पाक टीम मजबूत दिख रही है।

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग 11
बाबर आज़म, शादाब खान, फखर जमान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिज़वान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ।
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 का पहला मुकाबला जीता था। इसके बाद अब रविवार को भारतीय टीम के खिलाफ मुकाबला खेला जाना है। एशिया कप में पाकिस्तान ने हर मैच से पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है।
पिछली बार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कैंडी में हुआ था। टीम इंडिया की पारी के बाद मैच नहीं हो पाया था। पाकिस्तान की बैटिंग से पहले लगातार बारिश का खलल देखने को मिला था। इसके बाद मैच रद्द करने का ऐलान किया गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक बाँट दिया गया था।
इस बार मुकाबला कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में भी बारिश और तूफान की संभावना है। बारिश के आसार देखते हुए रिजर्व डे भी रखा गया है। एक एक ही मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है। बाकी टीमों के मैचों में ऐसा नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications