Asia Cup: पाकिस्तान ने मैच से एक दिन पहले की प्लेइंग 11 घोषित, नेपाल के खिलाफ ये खिलाड़ी खेलेंगे
Pakistan playing 11 against Nepal: नेपाल के खिलाफ बुधवार को एशिया कप के मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने एक बड़ा कदम उठाया है। मैच से एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। ग्यारह नामों की घोषणा मुकाबले से पहले कर दी गई है। मैच मुल्तान में खेला जाएगा।
टीम में मिडिल ऑर्डर में सऊद शकील नहीं हैं और सलमान आगा प्लेइंग इलेवन में हैं। उनके अला इफ्तिखार अहमद का नाम भी टीम में है। शकील को तैयब ताहिर की जगह टीम में शामिल किया गया था लेकिन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया।

उसामा मीर को भी बतौर स्पिनर टीम में जगह नहीं मिल पाई है। मोहम्मद नवाज और शादाब खान के रूप में दो स्पिनरों को पाक टीम में रखा गया है। तेज गेंदबाजों के रूप में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ को टीम में शामिल किया गया है।
हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने वाले ओपनर इमाम उल हक टीम में है। फखर जमान प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं। पाकिस्तानी टीम और फैन्स उत्साहित होंगे। पाकिस्तानी सरजमीं पर एशिया कप 15 सालों के बाद वापस आया है। उनके लिए यह ख़ुशी की बात होगी। नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान कप्ल्दा भारी है,
नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग 11
बाबर आज़म (कप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।












Click it and Unblock the Notifications