Asia Cup: नेपाल को हरा बाबर आज़म ने भारत को चेताया, जानें पाकिस्तानी कप्तान ने क्या कहा
Babar Azam: पाकिस्तान ने एशिया कप के पहले ही मुकाबले में एक बड़ी जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट का बेहतरीन तरीके से आगाज किया है। नेपाल के सामने पाकिस्तान ने 238 रनों की एक बड़ी जीत हासिल की। कप्तान बाबर आज़म के बल्ले से शतकीय पारी आई।
भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम 2 सितम्बर को मुकाबला खेलने वाली है। ऐसे में कप्तान बाबर आज़म ने कहा कि नेपाल के खिलाफ मुकाबले से अच्छी तैयारी हो गई है। इससे टीम को आत्मविश्वास मिला है। बाबर आज़म ने पिच को लेकर भी अहम बयान दिया।

मैच के बाद बाबर आज़म ने कहा कि बल्लेबाजी के दौरान कुछ ओवर हम ठीक नहीं खेले। तेज गेंदबाजों ने अपना काम अच्छी तरह से किया और स्पिनरों ने भी बेहतरीन क्रिकेट खेला। यह मैच भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले तैयारी के लिए अच्छा गया और इससे आत्मविश्वास मिला है। हर मैच में हम 100 फीसदी देते हैं, उम्मीद है कि भारत के खिलाफ भी ऐसा ही करेंगे।
बाबर ने कहा कि पिच में दोहरा उछाल था और गेंद बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आ रही थी। मैंने और रिजवान ने साझेदारी करके देखा कि क्या होता है। इसके बाद अलग-अलग चरण आए। कभी रिजवान ने मुझे आत्मविश्वास दिया और कभी मैंने रिजवान के लिए ऐसा किया।
इफ्तिखार को लेकर बाबर आज़म ने कहा कि मैंने उनको नेचुरल क्रिकेट खेलने के लिए कहा। वह सेट होने से पहले थोड़ी देर संघर्ष कर सकते हैं। तीन-चार चौकों के बाद वह सहज नज़र आ रहे थे और 40वें ओवर के बाद तूफानी बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications