Asia Cup: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बाद एशिया कप के लिए एक और टीम का ऐलान, रोहित होंगे कप्तान

Nepal Announce 17-member Squad: एशिया कप 2023 के लिए नेपाल ने अपनी 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। नेपाल की टीम पहली बार एशिया कप में हिस्सा लेने वाली है। एशिया कप के लिए टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। नेपाल को अपने पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ना है। यह मुकाबला पाकिस्तान में होगा ऐसे में दबाव पूरी तरह से नेपाल की टीम पर रहने वाली है।

रोहित पौडेल होंगे कप्तान: नेपाल की टीम की कप्तानी रोहित पौडेल के हाथों में होगी। नेपाल के पूर्व कप्तान लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को भी शामिल किया गया है। इस साल एशिया कप टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जा रहा है, पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप के सभी मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब एशिया कप को देशों में आयोजित किया जा रहा है। अब तक एशिया कप के लिए तीन देशों ने टीम का ऐलान कर दिया है।

Asia Cup 1

एशिया कप के लिए नेपाल की टीम: रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुरटेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), ललित राजबंशी, भीम शर्की, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, करण केसी, गुलशन झा, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, प्रतिस जीसी, किशोर महतो, संदीप जोरा अर्जुन सऊद और श्याम ढकाल।

एशिया कप के लिए बांग्लादेश टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तंजीद तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदॉय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शेख महेदी, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, इबादत हुसैन, मोहम्मद नईम।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम: अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमान, इमाम उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान आघा, टी. ताहिर, साउद शकील, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, फहीम अशरफ, हारिस राउफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नादिर शाह, शाहीन अफरीदी।

एशिया कप के लिए श्रीलंका की संभावित टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल जेनिथ परेरा (विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, चैरिथ असलांका, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+