Asia Cup 2023, PAK vs NEP: एशिया कप में कौन जीतेगा आज का मैच, नेपाल और पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत
Asia Cup 2023, Pakistan vs Nepal: एशिया कप 2023 में आज पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेले जाने वाले ओपनिंग मैच के साथ टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों मुल्तान इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होगी। इस साल एशिया कप का आयोजन वनडे फॉर्मेट में किया जा रहा है।
मुल्तान में बुधवार, 30 अगस्त से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह देशों की टीमों के बीच खिताबी मुकाबला देखने को मिलेगा। पहले मैच में आज पाकिस्तान और नेपाल की टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान और नेपाल दोनों एशिया कप 2023 में ग्रुप ए का हिस्सा हैं। बाबर आजम टूर्नामेंट में पाकिस्तान का नेतृत्व करेंगे, जबकि रोहित पौडेल नेपाल के कप्तान हैं।

एशिया कप 2023 में पाकिस्तान एक मजबूत टीम है। पिछले सीजन में पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पाक टीम टूर्नामेंट की उपविजेता रही। इस बार उनका लक्ष्य खिताब जीतने का होगा।
नेपाल की टीम पाकिस्तान की तुलना में काफी कमजोर है। इसके अलावा वनडे फॉर्मेट होने के कारण नेपाल के पास पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीतने की संभावना भी कम है। हालांकि, उनका लक्ष्य जीत के साथ टूर्नामेंट के आगाज पर होगा।
एशिया कप में पाकिस्तान ने पहली बार साल 2000 में खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरी सफलता साल 2012 में मिली थी। कुल मिलाकर पाकिस्तान दो बार एशिया कप का खिताब जीत चुका है। हालांकि, नेपाल क्रिकेट टीम ने भी एसीसी (ACC) प्रीमियर कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान नेपाल ने फाइनल मैच में यूएई को हराकर मुख्य इवेंट के लिए क्वालीफाई किया।
पाकिस्तान बनाम नेपाल में से कौन जीतेगा आज का मैच
पाक बनाम नेपाल के मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुन सकती है। पाकिस्तान के स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए अच्छे हैं और पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। पाकिस्तान का लक्ष्य पहले बल्लेबाजी करना और बाद में अपनी घातक गेंदबाजी से नेपाल को मात देना होगा। नेपाल भी पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा। पाक टीम की वर्तमान स्थिति के अनुसार ये मुकाबला बाबर आजम अपने नाम कर सकते हैं।
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की फुल स्क्वाड
अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उप-कप्तान), मोहम्मद नवाज, उस्मा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी।
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023 Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- Pakistan vs Nepal
एशिया कप के लिए नेपाल की फुल स्क्वाड
रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुरटेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), ललित राजबंशी, भीम शर्की, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, करण केसी, गुलशन झा, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, प्रतिस जीसी, किशोर महतो, संदीप जोरा अर्जुन सऊद और श्याम ढकाल।












Click it and Unblock the Notifications