Ind vs Pak: 'अल्लाह तुम्हारे बेटे को हमेशा खुश रखें...', शाहीन अफरीदी ने जसप्रीत बुमराह को दिया अनोखा गिफ्ट
Asia Cup 2023, Pakistan vs India, Super Fours, 3rd Match: भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान के अंदर हमेशा जबरदस्त टक्कर देखने को मिलता रहा है। 10 सितंबर को दोनों टीमों के बीच बारिश के कारण पूरा मैच नहीं खेला जा सका। लेकिन 24 ओवर के दौरान ही कई ऐसी घटनाएं देखने को मिली, जो एक हाई प्रेशर मुकाबले में देखने को मिलती रही है। पाकिस्तान और भारत का सुपरफोर का मुकाबला अब 11 सितंबर यानी सोमवार को खेला जाएगा।
जसप्रीत बुमराह की वापसी: भारतीय टीम में इस मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। नेपाल के खिलाफ मैच से पहले जसप्रीत बुमराह मुंबई लौट गए थे। दरअसल, हाल ही में जसप्रीत बुमराह पिता बने हैं। उनकी पत्नी और मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद से ही जसप्रीत बुमराह को लगातार खिलाड़ी और फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अफरीदी ने अनोखा गिफ्ट: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भी जसप्रीत बुमराह को बेटे के लिए बधाई दी। सोशल मीडिया पर बुमराह और अफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अफरीदी बुमराह से कहते हैं कि बहुत-बहुत मुबारक हो भाई जान! अल्लाह तुम्हारे बेटे को हमेशा खुश रखें और वह आगे चलकर नया बुमराह बने। इसके साथ ही वह बुमराह को एक गिफ्ट बॉक्स भी देने का काम करते हैं।
बुमराह ने कहा शुक्रिया: अपने बेटे के लिए अफरीदी के मुंह से दुआएं सुनकर जसप्रीत बुमराह उनका शुक्रिया अदा करते हैं। इसके बाद दोनों खिलाड़ी हाथ मिलाकर वहां से चले जाते हैं। शाहीन अफरीदी ने रविवार को भी भारतीय टीम को एक बड़ा झटका देने का काम किया। उन्होंने फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल का विकेट लेकर पाकिस्तान को सफलता दिलाई। इन दोनों ही गेंदबाजों पर सोमवार को मैच के दौरान फैंस की नजरें बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications