India Vs Pakistan: किसका पलड़ा है भारी, टीम इंडिया के सामने हैं ये मुश्किल चुनौतियां

Asia Cup 2023 India Vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले मुकाबले पर हर किसी की नजर है। क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। हालांकि पहले मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी का शीर्ष क्रम बुरी तरह से लड़खड़ा गया था, ऐसे में इस बार फैंस को उम्मीद होगी कि भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करे और मैच में जीत दर्ज करे।

हालांकि दोनों टीमों की बात करें को फिलहाल पाकिस्तान की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है, इसकी वजह है टीम की धारदार गेंदबाजी और पाकिस्तान के बल्लेबाजों का जबरदस्त फॉर्म। बाबर आजम, फकर जमान, शादाब खान इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान ऐसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते है।

India Vs Pakistan

मैच बदलने का माद्दा रखते हैं टीम इंडिया के स्टार

लेकिन भारतीय टीम की बात करें तो विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुबमन गिल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर में से कोई एक भी बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में आया तो मैच का रुख अकेले दम पर पलटने का माद्दा रखते हैं।

इस मैच में भारत के पक्ष की बात करें तो अच्छी बात यह है कि भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों का सामना मैदान में किया है, लिहाजा उन्हें यह पता है कि यह गेंदबाज किस तरह की गेंदबाजी करते हैं, ऐसे में बल्लेबाज अपनी रणनीति को बेहतर कर सकते हैं।

टीम इंडिया का मिडल ऑर्डर मजबूत

दिलचस्प बात यह है कि 66 रन पर चार बल्लेबाज आउट होने के बाद भी टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 266 रन तक पहुंचाया और मैच में टीम की वापसी कराई। भारतीय बल्लेबाजों ने पाक के स्पिन गेंदबाजों शादाब खान, मोहम्मद नवाज को टार्गेट किया और मैच में रन बटोरे। अच्छी बात यह है कि भारत के पास शीर्ष क

पाकिस्तान नहीं करेगा यह भूल

पाकिस्तान इस मैच में यह कतई नहीं भूला होगा कि उसके स्पिन गेंदबाजों के चलते भारत के बल्लेबाजों ने वापसी की, लिहाजा आज के मैच में पाकिस्तान जरूर इसमे सुधार करना चाहेगा। हालांकि मोहम्मद नवाज आज के मैच में नहीं खेलेंगे उनकी जगह टीम में फहीम अशरफ को दी गई है। पाकिस्तान की ओर से पहले ही भारत के खिलाफ प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया गया है।

बल्लेबाजों को बनानी होगी रणनीति

कोलंबो की पिच की बात करें तो यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। लिहाजा पाकिस्तान के गेंदबाज और भी मजबूती के साथ भारत के खिलाफ गेंदबाजी करते नजर आएंगे। जिस तरह से पहले मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयर अय्यर सस्ते में आउट हुए उसके बाद उन्हें जरूर आज के मैच में अपनी अलग रणनीति के साथ उतरना होगा।

प्लेइंग इलेवन को लेकर माथापच्ची
भारत की टीम की बात करें तो शीर्ष चार बल्लेबाज टीम में स्थिर हैं, हालांकि सवाल यह जरूर है कि ईशान किशन की जगह केएल राहुल को टीम में खिलाया जाएगा या फिर किसी और खिलाड़ी को केएल राहुल के लिए टीम से बाहर जाना होगा। माना जा रहा है कि केएल राहुल और ईशान किशन दोनों को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। इसके लिए या तो श्रेयस अय्यर या फिर शार्दुल ठाकुर को टीम से बाहर किया जा सकता है।

तेज गेंदबाजों पर रहेगा दारोमदार
टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है जोकि भारतीय गेंदबाजी और मजबूती देगा। भारत तेज गेंदबाजी के लिए मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी पर मुख्य रूप से निर्भर करेगा। वहीं हार्दिक पांड्या चौथे तेज गेंदबाज के तौर पर उपलब्ध रहेंगे।

स्पिन गेंदबाजी को लेकर संशय
वहीं स्पिन गेंदबाजी की बात करें तो रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। वहीं इस बात पर नजर होगी कि क्या शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को जगह मिलती है। दोनों ही गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। भारत के मजबूत पक्ष की बात करें तो वह बल्लेबाजी ही है लिहाजा भारत बल्लेबाजी में गहराई जरूर चाहेगा।

फील्डिंग है चिंता का विषय
नेपाल के खिलाफ जिस तरह की फील्डिंग भारतीय टीम की ओर से देखने को मिली थी, वह निसंदेह टीम के लिए एक चिंता का विषय है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत इस तरह की गलती कतई सहन नहीं कर सकता है। लिहाजा टीम मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ की इस पक्ष पर जरूर नजर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+