Asia Cup 2023: इन खिलाड़ियों की एंट्री से खतरनाक हो जाएगी भारत की प्लेइंग 11, मैदान पर होगी रनों की बारिश

Asia Cup 2023 India strongest predicted playing XI: एशिया कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कोशिश अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरने की होगी। भारत को पिछले साल एशिया कप में पाकिस्तान से हार झेलने के बाद टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा था। ऐसे में टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस बार कोई गलती नहीं दोहराना चाहेंगे।

रोहित-गिल कर सकते हैं ओपनिंग: शुभमन गिल वनडे में खुद को साबित कर चुके हैं। वह रोहित के साथ एशिया कप में टीम के लिए ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही तेज गति से रन बनाने में माहिर हैं। ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों की कोशिश टीम को एक ठोस शुरुआत देने की होगी। नंबर तीन पर विराट कोहली अपना काम सालों से बखूबी करते आ रहे हैं।

Asia Cup 2023 1

नंबर चार पर अय्यर को मौका: भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की एंट्री से टीम को मजबूती मिली है। श्रेयस अय्यर नंबर चार पर टीम के लिए कई अहम पारियां खेल चुके हैं। ऐसे में वह एशिया कप में एक बार फिर नंबर चार की जिम्मेदारी उठा सकते हैं। दूसरी तरफ पांचवें नंबर पर केएल राहुल टीम को संभालने का काम कर सकते हैं। केएल राहुल के पास नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने का अनुभव भी है।

हार्दिक-जडेजा से उम्मीदें: हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा के रूप में भारतीय टीम दो ऑलराउंडर खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। ये दोनों ही बल्लेबाज तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा गेंद से भी यह टीम को अहम समय पर विकेट दिलाने में काबिलियत रखते हैं। गेंदबाजों की बात करें तो कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के रूप में चार गेंदबाजों को भारत उतार सकता है।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव , ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+