IND vs PAK: छह साल बाद पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

Asia Cup 2023, India vs Pakistan: एशिया कप 2023 का तीसरा मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे फॉर्मेट में चार साल बाद ये भिड़ंत हो रही है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीम के बीच एक रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद है। इस महामुकाबले से पहले जानते हैं कि पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा रहा है।

एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला 2 सितंबर को पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार 3 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले ढाई बजे होगा। भारत बनाम पाकिस्तान का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं।

pallekele international cricket stadium

भारत-पाकिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 132 बार आमना-सामना हो चुका है। इस दौरान टीम इंडिया ने जहां 55 मैच जीते हैं, वहीं पाकिस्तान को 73 मैचों में जीत मिली है, जबकि चार मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। इस तरह से पाक टीम भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

पल्लेकेले में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
दरअसल, श्रीलंका के कैंडी शहर के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान- दोनों टीमें पहली बार सामने-सामने होंगी। भारतीय टीम पल्लेकेले में कोई मुकाबला नहीं हारी है। टीम इंडिया ने यहां पर तीन मैच खेले हैं और सभी जीते। भारतीय टीम अब छह साल बाद एक बार फिर इस मैदान पर उतरेगी। पाक ने यहां पांच मैच खेले और दो जीते है।

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड
एशिया कप की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ भारत मजबूत स्थिति में रहा है। दोनों टीमों के बीच एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 13 मुकाबला खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया को 7 में जीत मिली है, वहीं पाकिस्तान ने 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारत ने कुल सात बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है, वहीं पाकिस्तान सिर्फ दो बार टूर्नामेंट को अपने नाम कर सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+