Asia Cup 2023: पाकिस्तान से भारत को कितना खतरा! बाबर की टीम के इन खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

Pakistan Squad for Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज एशिया कप के लिए टीम की घोषणा कर दी है। ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने वनडे टीम में वापसी की है। पाकिस्तान की टीम 2 सितंबर को एशिया कप में भारत से भिड़ने वाली है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिससे भारतीय टीम को सावधान रहने की जरूरत पड़ सकती है।

फखर जमां को करना होगा आउट: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां और इमाम उल हक के रूप में पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए तीन सलामी बल्लेबाजों का चयन किया है। फखर जमां और इमाम उल हक एशिया कप में टीम के लिए ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। फखर जमां का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ शानदार रहा है और वह एशिया कप में एक बार फिर भारत के खिलाफ बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। भारत की कोशिश फखर जमां को जल्द से जल्द आउट करने की होगी।

Asia Cup 2023

बाबर-रिजवान से खतरा: बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ये दोनों ही भारत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। पाकिस्तान के लिए इस साल अब तक खेले 8 वनडे में रिजवान ने 68.60 की औसत से 3 अर्धशतक के साथ 343 रन बनाए हैं। वहीं बाबर आजम ने हाल ही में लंका प्रीमियर लीग में शतक जड़ा था। ये दोनों ही बल्लेबाज भारत के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं।

इफ्तिखार अहमद पर भी रहेगी नजर: बाबर आजम के अलावा सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद और तैय्यब ताहिर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इफ्तिखार अहमद पाकिस्तान टीम के मिडल ऑर्डर के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों की कोशिश इफ्तिखार अहमद को बड़े स्कोर करने से रोकना होगा।

गेंदबाजी टीम की ताकत: पाकिस्तान की ताकत उसकी तेज गेंदबाजी रही है। एशिया कप के लिए टीम में हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं। नई गेंद के साथ शाहीन अफरीदी भारतीय बल्लेबाजों को मुसीबत में डाल सकते हैं। ऐसे में शाहीन अफरीदी के खिलाफ बल्लेबाजों को संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उपाध्यक्ष) -कप्तान), मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+