Asia Cup 2023: 'केएल राहुल को हटाओ, सैमसन को लाओ', संजू के फैंस के रिएक्शन

KL Rahul: एशिया कप में टीम इंडिया की घोषणा करते समय चीफ सलेक्टर अजित अगरकर ने कहा था कि केएल राहुल पूरी तरह से फिट नहीं हैं। वह शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। उनकी बातों की पुष्टि अब हो गई है। राहुल दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

बेंगलुरु में टीम इंडिया का कैम्प चल रहा है। टीम के कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि राहुल शुरुआती दो मैचों में नहीं खेलेंगे। पीटीआई से बातचीत में राहुल द्रविड़ ने ऐसा कहा है। इसका मतलब यही हुआ कि राहुल पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच का हिस्सा नहीं होंगे।

samson and rahul

राहुल के बाहर होने पर एब बतौर विकेटकीपर टीम इंडिया में ईशान किशन को खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि टीम में ट्रेवल रिजर्व के तौर पर संजू सैमसन को भी शामिल किया गया है। सैमसन को टीम में शामिल किया जा सकता है।

सैमसन के फैन्स सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में उतर आए। उनका कहना है कि चोटिल खिलाड़ी को टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया और सैमसन को रिजर्व के तौर पर रखा गया है। सैमसन के फैन्स का मानना है कि राहुल को टीम से बाहर कर देना चाहिए।

गौरतलब है कि केएल राहुल चोट के बाद वापस आए हैं। वह आईपीएल के बीच में बाहर हो गए थे। हालांकि उनको हल्का निगल है, जिसका सम्बन्ध पुरानी चोट से नहीं होना बताया गया है। देखना होगा कि राहुल की जगह भारतीय टीम में कौन सा खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+