Asia Cup: बांग्लादेश के स्टार की 2 साल बाद हुई वापसी, एशिया कप के लिए हुआ टीम का ऐलान
Bangladesh Squad for Asia Cup: तमीम इकबाल द्वारा बांग्लादेश की वनडे कप्तानी छोड़ने के बाद शाकिब अल हसन को कप्तानी सौंपी गई थी। एशिया कप में शाकिब की अगुवाई में टीम खेलेगी। चयन समिति ने बांग्लादेश की टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कुल 17 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
बांग्लादेश की टीम में अनकैप्ड ओपनर बल्लेबाज तनजीद तमीम को शामिल किया गया है। शमीम होसैन को भी पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। इमर्जिंग एशिया कप में तीन फिफ्टी जड़ने की वजह से तनजीद तमीम को सीनियर टीम में जगह दी गई है। तमीम इकबाल की जगह वह ओपन करेंगे।

शमीम होसैन बांग्लादेश के लिए सबसे छोटे प्रारूप में लगातार खेलते रहे हैं लेकिन वनडे टीम में उनको पहली बार जगह मिली है। मार्च 2021 से बाहर चल रहे ऑल राउंडर मेहदी हसन को भी टीम में जगह मिली है। महमुदुल्लाह को जगह नहीं मिल पाई है। उनके अलावा तैजुल इस्लाम और रोनी तालुकदार को भी टीम से बाहर रखा गया है।
हालांकि स्टैंडबाय की लिस्ट में तैजुल को शामिल किया गया है। उनके साथ इस लिस्ट में सैफ हसन और तंजिम हसन शाकिब के नाम भी शामिल हैं। बांग्लादेश की टीम एशिया कप में अपना पहला मुकाबला श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खेलने वाली है। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला 31 अगस्त को पल्लेकेले में खेला जाएगा।
एशिया कप में बांग्लादेश के अलावा भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल और अफगानिस्तान की टीमें खेल रही हैं। वनडे वर्ल्ड कप से पहले यह टूर्नामेंट तैयारी के लिहाज से काफी खास माना जा सकता है। एशिया कप के कुछ मुकाबले पाकिस्तान में और बाकी मैच श्रीलंका में होंगे।
एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन मम्हूद, महेदी हसन, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन, मोहम्मद नईम।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: तैजुल इस्लाम, सैफ हसन, तंजीम हसन साकिब।












Click it and Unblock the Notifications