बिजली की गति से चला बल्ला, हेलीकॉप्टर शॉट के खतरनाक स्टाइल के साथ राशिद खान तैयार- VIDEO

नई दिल्ली, 27 अगस्त: एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान की टीम का मुकाबला आज श्रीलंका से होने जा रहा है और इसके साथ ही इस प्रतियोगिता का आगाज भी हो जाएगा। अफगानिस्तान के पास राशिद खान जैसा धुरंधर खिलाड़ी है जो इस प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार है। राशिद खान को हम उनकी बेहतरीन लेग स्पिन के लिए जानते हैं लेकिन साथ ही वह एक बहुत अच्छे विध्वंसक बल्लेबाज भी हैं। राशिद खान अपनी टीम के लिए बढ़िया फिनिशिंग का रोल निभा सकते हैं। उनके पास उस तरह के शॉट्स खेलने की काबिलियत है जो आज के आधुनिक क्रिकेट में चाहिए।

 हेलीकॉप्टर शॉट के नए स्टाइल के साथ राशिद खान तैयार

हेलीकॉप्टर शॉट के नए स्टाइल के साथ राशिद खान तैयार

श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले से पूर्व राशिद खान को नेट प्रैक्टिस में बल्ला भांजते हुए देखा गया जहां उन्होंने एकदम अलग स्टाइल में हेलीकॉप्टर शॉट लगाने की प्रैक्टिस की। राशिद काफी पहले से महेंद्र सिंह धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट खेलते रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंने और भी अगले लेवल पर मामले को पहुंचा दिया है। जैसे ही गेंदबाज नेट में उनको बॉलिंग करता है तो राशिद खान गेंद की लाइन पर बिजली की रफ्तार से बल्ले को चला देते हैं। ऐसा करते हुए उनका सिर स्थिर रहता है और बिल्कुल भी गेंद को नहीं देखते। ना ही वह यह देखते हैं कि शॉट कहां जा रहा है।

पाकिस्तान सुपर लीग में आजमाया था ये शॉट

पाकिस्तान सुपर लीग में आजमाया था ये शॉट

अफगानिस्तान की टीम के कप्तान मोहम्मद नबी है और उनका पहला मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। राशिद खान ने इस मैच से पूर्व वीडियो शेयर की है जहां पर आप देख सकते हैं कि वह कितनी आसानी के साथ ताबड़तोड़ शॉट खेल रहे हैं। राशिद खान ने हेलीकॉप्टर शॉट मारते हुए बिल्कुल भी देखा ही नहीं है। एक तरीके से आंख बंद कर के मारे गए शॉट हैं और वे लेग साइड पर निकाले गए हैं, जो इस वीडियो की हाईलाइट है। ऐसा नहीं है कि राशिद खान के लिए यह शॉट बिल्कुल नहीं है क्योंकि इससे पहले वे पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में लाहौर कलंदर टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए भी यह काम कर चुके हैं।

यहां देखें वीडियो-

राशिद दुनिया में टी 20 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। जहां राशिद से विपक्षी बल्लेबाजी लाइनअप को ध्वस्त करने की उम्मीद है, वहीं अफगान मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और कप्तान नबी को भी आगे बढ़ते देखना चाहते हैं।

पिछली बार, जब अफगानिस्तान ने एशिया कप 2018 में श्रीलंका का सामना किया था, तब 50 ओवर के प्रारूप में, मुजीब, राशिद और नबी ने दो-दो विकेट लिए थे।

इस साल की शुरुआत में, जून में, बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर नूर अहमद ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू में चार विकेट लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+