PAK vs HK: 28 गेंदों में महज 13 रन देकर झटक लिए 7 विकेट, पाकिस्तान की जीत के 'हीरो' रहे ये दो गेंदबाज
एशिया कप 2022 के आखिरी लीग स्टेज मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ 155 रनों से जीत हासिल की। पाकिस्तान के लिए यह जीत कई मायनों में खास रही। इस दमदार जीत के बाद रविवार को पाकिस्तान की टीम एक बार फिर भारत से भिड़ेगी।
नई दिल्ली, 2 सितंबर। एशिया कप 2022 के आखिरी लीग स्टेज मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ 155 रनों से जीत हासिल की। पाकिस्तान के लिए यह जीत कई मायनों में खास रही। इस दमदार जीत के बाद रविवार को पाकिस्तान की टीम एक बार फिर भारत से भिड़ेगी। लेकिन इस बार पाकिस्तान के हौसले बुलंद होंगे और वह भारत पर हावी होने की कोशिश करेगी।

पाक गेंदबाजों ने की कमाल की गेंदबाजी
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की। पाकिस्तानी गेंदबाज खातौर पर स्पिनर ने हांगकांग के बल्लेबाजों को मैदान पर टिकने का मौका ही नहीं दिया। हांगकांग शुरुआत से ही लगातार अंतराल पर अपना विकेट गंवाती रही और अंत में पूरी टीम सिर्फ 38 रन बनाकर ढेर हो गई। पाकिस्तान की यह टी-20 में सबसे बड़ी जीत है।

शादाब खान और मोहम्मद नवाज रहे मैच के हीरो
पाकिस्तान की ओर से उपकप्तान शादाब खान सबसे ज्यादा 4 विकेट झटकने का काम किया। वहीं मोहम्मद नवाज ने 3 और नसीम शाह ने 2 विकेट झटके। शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने मिलकर अपने स्पेल में कुल 28 गेंद फेंके। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 13 रन दिए और सात विकेट चटका दिए। पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण शाहिन शाह अफरीदी के बगैर भी आज कारगार साबित रही।

एशिया कप से बाहर हुई हांगकांग
अपने पहले ही ओवर में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने 2 विकेट झटककर हांगकांग को बैकफुट पर धकेल दिया था। इसके बाद हांगकांग के बल्लेबाजों को वापसी करने का कोई मौका नहीं मिला। हांगकांग के कप्तान निजाकत खान सहित बाकी के बल्लेबाज बल्ले से फ्लॉप रहे। इस हार के साथ ही हांगकांग की टीम अब एशिया कप से बाहर हो गई है। बांग्लादेश के बाद एशिया कप से बाहर होने वाली दूसरी टीम हांगकांग बनी।












Click it and Unblock the Notifications