Asia Cup 2022: एशिया कप से पहले चोटिल हुए कई दिग्गज, इन टीमों पर आई मुसीबत, भारत की मुश्किलें भी बढ़ी

एशिया कप का आगाज होने में अब कुछ दिन ही रह गए हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच इस टूर्नामेंट में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।

नई दिल्ली, 23 अगस्त। एशिया कप का आगाज होने में अब कुछ दिन ही रह गए हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच इस टूर्नामेंट में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। फैंस भी एशिया कप को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन टूर्नामेंट में शुरू होने से पहले कुछ खिलाड़ियों की चोट ने जरूर टीमों की परेशानियों को बढ़ा दी है। आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जो चोट के कारण एशिया कप का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

भारत को खलेगी हर्षल और बुमराह की कमी

भारत को खलेगी हर्षल और बुमराह की कमी

भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के बिना एशिया कप खेलेगी। पीठ की चोट के चलते बुमराह और पसली की चोट की वजह से हर्षल एशिया कप से बाहर हो गए हैं। इन दोनों ही गेंदबाजों को टी 20 विशेषज्ञ माना जाता है। लेकिन 8 अगस्त को घोषित एशिया कप टीम में इन दोनों का नाम नहीं था। बुमराह सितंबर-अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए वापसी कर सकते हैं। एशिया कप में भुवनेश्वर कुमार भारत के युवा तेज आक्रमण का नेतृत्व करेंगे, जिसमें अर्शदीप सिंह और अवेश खान शामिल हैं।

शाहीन अफरीदी इस वजह से हुए बाहर

शाहीन अफरीदी इस वजह से हुए बाहर


पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं। 22 साल के मोहम्मद हसनैन को टीम में उनकी जगह मौका दिया गया है। हसनैन ने बीबीएल, सीपीएल, इंग्लिश काउंटी और हंड्रेड में अपनी गेंदबाजी से खासा नाम काम कमाया है। यही वजह है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें एशिया कप के लिए टीम में जगह दी है।

श्रीलंका को भी लगा बड़ा झटका

श्रीलंका को भी लगा बड़ा झटका

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह 28 वर्षीय नुवान तुषारा को टीम में शामिल किया गया है। जब टीम अभ्यास कर रही थी, उसी दौरान दुष्मंथा चमीरा चोटिल हो गए और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। श्रीलंका का पहला मुकाबला 27 अगस्त को दुबई में अफगानिस्तान से होना है, जिसके लिए टीम ने तैयारियां शुरू कर दी है।

बांग्लादेश की टीम से बाहर हुए ये दो खिलाड़ी

बांग्लादेश की टीम से बाहर हुए ये दो खिलाड़ी

जिम्बाब्वे दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद पिछले सप्ताह ट्रैनिंग के दौरान टखने में चोट लगने के बाद टीम से बाहर हो गए थे। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज नूरुल हसन उंगली की सर्जरी के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। बांग्लादेश की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज मोहम्मद नईम को जोड़ा गया है। नईम ने 24.51 औसत के साथ 809 टी-20 रन बनाए हैं। उनके नाम चार अर्धशतक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+