Ind vs Pak: पहले ही ओवर में रोहित शर्मा के इस फैसले ने सभी को किया हैरान, भारत को हुआ बड़ा नुकसान

भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान मैदान पर शांति होना लगभग नामुमकिन सा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में काफी एक्साइटेड नजर आए।

नई दिल्ली, 28 अगस्त। भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान मैदान पर शांति होना लगभग नामुमकिन सा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में काफी एक्साइटेड नजर आए। उन्होंने टीम का पहला रिव्यू मैच के शुरुआत में ही गंवा दिया। पहले ओवर में बाबर आजम बच गए लेकिन भुवी ने अपने दूसरे ओवर में उन्हें 10 के स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेजा।

पहले ही ओवर में रोहित ने लिया रिव्यू

पहले ही ओवर में रोहित ने लिया रिव्यू

मोहम्मद रिजवान को भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर की आखिरी गेंद फेंकी। जिसमें कोई रन नहीं मिले रिजवान शॉट लगाने से चूक गए। रिजवान के लॉफ्टेड ड्राइव लगाते समय स्लीप में खड़े रोहित शर्मा को लगा कि गेंद बल्ले से लगी है। रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार के साथ विचार-विमर्श किया और फिर रिव्यू की मांग कर दी। गेंद और बल्ले में कोई संपर्क नहीं होने के कारण थर्ड अंपायर ने रिजवान को नॉट आउट करार दिया।

भारत की बढ़ सकती है मुश्किलें

भारत की बढ़ सकती है मुश्किलें

पहले ही ओवर में जल्दबाजी में रिव्यू गंवाना भारत के लिए भारी पड़ सकता है। टीम को अंतिम के ओवरों में रिव्यू की जरूरत होने पर भारत को इसकी कमी खल सकती है। इस रिव्यू के लिए कीपर दिनेश कार्तिक तैयार नहीं थे। इससे पहले इसी ओवर में बाबर आजम ने चौके के साथ बल्लेबाजी की शुरूआत की थी। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला था।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान-बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस राऊफ, शहनबाज दाहानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+