IND vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई-दीपक हुड्डा को प्लेइंग 11 में मिला मौका

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीम दूसरी बार भिड़ने के लिए तैयार हैं। खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं।

नई दिल्ली, 4 सितंबर: एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीम दूसरी बार भिड़ने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों के प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव किए गए हैं। दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं पाकिस्तान ने मोहम्मद हसनैन को टीम में शामिल किया है। इससे पहले टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भारत और पाकिस्तान का आमना सामना हुआ था। भारत ने यह मैच 5 विकेट से जीता था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
  • पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।
दोनों टीमों के खिलाड़ी चोटिल

दोनों टीमों के खिलाड़ी चोटिल

एशिया कप 2022 से पहले भारत और पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा था। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटले तो पाक पेसर शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसके बाद टूर्नामेंट के दौरान भी दोनों टीमें चोट से जूझ रही हैं। भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने में चोट के चलते एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर आवेश खान वायरल फीवर के कारण आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी साइड स्ट्रेन के चलते आज के मैच से बाहर हो गए हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल , आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।
  • पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, खुशदिल शाह, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+