IND vs PAK: अर्शदीप की एक गलती पड़ी टीम इंडिया को भारी, पाक ने रोमांचक मैच में 5 विकेट से हराया
एशिया कप 2022 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी बार भिड़ंत हुई। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
नई दिल्ली, 4 सितंबर: एशिया कप 2022 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी बार भिड़ंत हुई। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 182 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। अर्शदीप सिंह की एक गलती भारतीय टीम को भारी पड़ गई। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने आसिफ अली का कैच ड्राप कर दिया। इसके बाद भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में 19 रन लुटा दिए। 2014 के बाद पहली बार है जब एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया है।

राहुल-रोहित ने दी शानदार शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत शानदार रही। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने आते ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों की क्लास ली। छठे ओवर की पहली गेंद पर भारत को पहले झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। 7वें ओवर की दूसरे गेंद पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 20 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 13, ऋषभ पंत ने 14 रन, हार्दिक पांड्या ने 0, दीपक हुड्ड ने 16 और विराट कोहली ने 60 रन बनाए। रवि बिश्नोई 8 और भुवनेश्वर कुमार 0 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने 2, मोहम्मद नवाज़ ने 1, हारिस रऊस ने 1 और मोहम्मद हसनैन ने 1 और नसीम शाह ने 1 विकेट अपने नाम किया।

रिजवान की शानदार बल्लेबाजी
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 22 के स्कोर पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान बाबर आजम 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। टूर्नामेंट में बाबर अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। इसके बाद फखर जमां ने 18 गेंदों पर 15 रन, मोहम्मद नवाज ने 42, मोहम्मद रिजवान ने 71 और आसिफ अली ने 16 रन बनाए। खुशदिल शाह 14 और इफ्तिखार अहमद 2 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
- पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल , आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।
- पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, खुशदिल शाह, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications