IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को दिया 182 रन का लक्ष्य, विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीम दूसरी बार भिड़ रही हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है।

नई दिल्ली, 4 सितंबर: एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीम दूसरी बार भिड़ रही हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई को भारत की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं पाकिस्तान ने मोहम्मद हसनैन को टीम में शामिल किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 182 रन की दरकार है।

राहुल-रोहित ने दी शानदार शुरुआत

राहुल-रोहित ने दी शानदार शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत शानदार रही। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने आते ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों की क्लास ली। छठे ओवर की पहली गेंद पर भारत को पहले झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। 7वें ओवर की दूसरे गेंद पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 20 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 13, ऋषभ पंत ने 14 रन, हार्दिक पांड्या ने 0, दीपक हुड्ड ने 16 और विराट कोहली ने 60 रन बनाए। रवि बिश्नोई 8 और भुवनेश्वर कुमार 0 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने 2, मोहम्मद नवाज़ ने 1, हारिस रऊस ने 1 और मोहम्मद हसनैन ने 1 और नसीम शाह ने 1 विकेट अपने नाम किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
  • पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल , आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।
  • पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, खुशदिल शाह, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+