IND vs PAK: इंजरी ने बदली दोनों टीमों की सूरत, पहले मैच की तुलना में इतना अलग होगा आज का मुकाबला
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीम दूसरी बार भिड़ने के लिए तैयार हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार आज शाम 7:30 बजे दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
नई दिल्ली, 4 सितंबर: एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीम दूसरी बार भिड़ने के लिए तैयार हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार आज शाम 7:30 बजे दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। सुपर-4 के इस दूसरे मुकाबले से पहले टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भी भारत-पाकिस्तान के बीच जोरदार मैच देखने को मिला था। इस रोमांचक मैच को भारत ने 5 विकेट से जीत लिया था। आज भी रोहित शर्मा एंड कंपनी जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत-पाक के पहले मैच की तुलना में दोनों टीमें में काफी बदलाव आए हैं। कई खिलाड़ी चोटिल होकर या तो इस मैच से या टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

दोनों टीमों के खिलाड़ी चोटिल
एशिया कप 2022 से पहले भारत और पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा था। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल तो पाक पेसर शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण बाहर हो गए थे। ऐसे में दोनों ही टीमों की गेंदबाजी शुरुआत से ही कमजोर नजर आ रही थी। वहीं भारतीय टीम अपने स्पिनर्स के दम पर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने की रणनीति बना रही थी। लेकिन अब दोनों टीमों के गेंदबाज टूर्नामेंट के दौरान भी चोट और कई अन्य कारणों से मैच से बाहर हो रहे हैं।

आवेश खान को वायरल फीवर
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने में चोट के चलते एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। खबरों के मुताबिक जडेजा टी20 विश्वकप तक ठीक नहीं हो पाएंगे। उन्हें सर्जरी के बाद आराम करना होगा। दूसरी ओवर भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान वायरल फीवर के चलते आज के मैच में नजर नहीं आएंगे। वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी साइड स्ट्रेन के चलते आज के मैच से बाहर हो गए हैं। दहानी के जगह पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में हसन अली या फिर मोहम्मद हसनैन में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल/ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल/दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल।
- पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, नसीम शाह, हसन अली।












Click it and Unblock the Notifications