IND vs PAK: भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे ढेर हुआ पाकिस्तान, बन गया यह खास रिकॉर्ड; जानिए क्या
एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
नई दिल्ली, 28 अगस्त: एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। नसीम शाह ने पाकिस्तान की ओर से अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। उन्होंने अब तक 13 टेस्ट में 33 और 3 वनडे में 10 विकेट चटकाए हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 147 रन बनाए। भारत की ओर से सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए। यह पहली है जब भारतीय तेज गेंदबाजों ने टी20 में सभी 10 विकेट अपने नाम किए हैं।

भुवनेश्वर ने झटके 4 विकेट
भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 6.50 की इकॉनमी से 26 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 6.20 की इकॉनमी से 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने 3.5 ओवर में 33 रन देकर 2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा, वहीं आवेश खान ने 2 ओवर में 19 रन खर्च कर 1 विकेट चटकाया। युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 32 रन दिए पर उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली, वहीं रविंद्र जडेजा ने 2 ओवर में 11 रन दिए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

तेज गेंदबाजों के आगे ढेर पाक
भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम, शादाब खान, आसिफ अली और नसीम शाह को पवेलियन भेजा। आजम ने 9 गेंदों पर 10, शादाब ने 9 गेंदों पर 10, आसिफ ने 7 गेंदों पर 9 और शाह ने खाता भी नहीं खोला। वहीं हार्दिक पांड्या ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह को विकेट चटकाया। रिजवान ने 42 गेंदों पर 43, इफ्तिखार ने 22 गेंदों पर 28 और खुशदिल ने 7 गेंदों पर 2 रन बनाए। वहीं आवेश खान ने फखर जमान 10 रन पर आउट किया। इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने शाहनवाज दहानी (16) और मोहम्मद नवाज (1) को पवेलियन भेजा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
- पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।












Click it and Unblock the Notifications