Asia Cup 2022: सुपर-4 में पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने की मस्ती, बीसीसीआई ने शेयर किया VIDEO
एशिया कप 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। भारत ने ग्रुप ए की दोनों टीमों को हराकर सुपर-4 में जगह बनाई है।
नई दिल्ली, 2 सितंबर: एशिया कप 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। भारत ने ग्रुप ए की दोनों टीमों को हराकर सुपर-4 में जगह बनाई है। अब रविवार को सुपर-4 में भारत का मुकाबला आज होने वाले मैच की विजेता टीम से होगा। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में आज शाम 7:30 बजे पाकिस्तान और हांगकांग के बीच सुपर-4 में पहुंचने के लिए जंग होगी। इस बीच भारतीय खिलाड़ी खाली समय में जमकर मस्ती कर रहे हैं। बीसीसीआई ने इसका वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
1 मिनट 34 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय टीम ब्रेक का पूरा फायदा उठा रही है। खिलाड़ी बीच पर और समंदर में मस्ती कर रहे हैं। दुबई में टीम इंडिया जुमैरह रिजॉर्ट में रुकी हुई है और यह रिजॉर्ट समंदर के किनारे पर ही है। वीडियो में विराट कोहली, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, कप्तान रोहित शर्मा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और दीपक हुड्डा समेत कई खिलाड़ी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम में बीच पर वॉलीबॉल भी खेला।
When #TeamIndia hit 𝗨.𝗡.𝗪.𝗜.𝗡.𝗗! 👏
Time for some surf, sand & beach volley! 😎#AsiaCup2022 pic.twitter.com/cm3znX7Ll4— BCCI (@BCCI) September 2, 2022

अब तक भारत का प्रदर्शन
एशिया कप 2022 में भारत ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था, वहीं दूसरे मैच में इंडिया ने हांगकांग को 40 रन से मात दी थी। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्ताी टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर भारत ने 148 रन बनाए थे। वहीं दूसरे मैच में हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। जवाब में हांगकांग 5 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकती थी।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम
सुपर-4 से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है।
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल , आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।












Click it and Unblock the Notifications